UP Big News: पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, डंपर की टक्कर से छह की मौत; दुल्हन की उठी अर्थी
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
'सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
डंपर की टक्कर से छह की मौत, मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
बिहार-बक्सर मार्ग पर बुधवार का सूरज खुशियां नहीं, बल्कि 'खून' लेकर आया। भोर के उजाले के साथ ही एक भीषण हादसे ने पूरे जिले को दहला दिया। मां चंडिका के दरबार में 3 साल के मासूम शुभ का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार के लिए यह बुधवार 'खूनी' साबित हुआ।
एक बेकाबू डंपर ने बोलेरो को ऐसी टक्कर मारी कि मंगल गीत पल भर में चीख-पुकार और मौत के सन्नाटे में बदल गए। इस भयावह हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
शादी से इनकार पर दरिंदगी, युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर गैर समुदाय का एक मनचला युवक युवती को घर से जबरन घसीटकर अपहरण कर ले गया। आरोप है कि दुराचार करने के बाद उसे कुबेरपुर क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी कई बार आरोपी की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पढ़ें पूरी खबर
डोली की जगह अर्थी पर विदा हुई रचना, शादी के दिन दुल्हन की मौत
देवरिया के बरियारपुर के गौर कोठी गांव की एक युवती की मंगलवार दोपहर में बरियापुर चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस युवती की मंगलवार को ही शादी थी। वह बाइक से दुल्हन का मेकअप कराने देवरिया जा रही थी। बरियारपुर चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
राजधानी में अचानक दिन में हुआ अंधेरा, फिर बरसने लगे बादल
उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में दिन के समय अंधेरा छा गया। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और बुंदेलखंड के कई जिलों में मौसम का यह बदलाव देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
