सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.

UP Big News: बंदर ने नवजात को बनाया बंधक, यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल; पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयर शो

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का शक्ति प्रदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का दमखम, सुखोई-मिराज की गर्जना

भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में उपयोग करने की क्षमता को परखना है।

इस एयर शो में कई प्रमुख विमान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सुखोई-30 MKI, जगुआर, मिराज-2000 और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल हैं। साथ ही, सी-295 और एएन-32 जैसे परिवहन विमान भी भाग ले रहे हैं। यह युद्धाभ्यास दो चरणों में रात 9 बजे तक चलेगा।

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल शाम चार बजे होगा घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का रिजल्ट बृहस्पतिवार 23 अप्रैल को सायं चार बजे घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,79,352 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं।

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
बंदर के कब्जे में बच्ची - फोटो : अमर उजाला

कमरे में घुसा बंदर, नवजात को एक घंटे तक कब्जे में रखा

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक बंदर कमरे में घुसकर नवजात बच्ची को करीब एक घंटे तक अपने कब्जे में बैठा रहा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद मोबाइल दिखाकर बंदर को उलझाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण के समर्थन के मामले में पार्टी का स्टैंड 15 अप्रैल वाला ही है। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पार्टी की बैठकों में इस बारे में बताना है ताकि इस मुद्दे पर पार्टी के लोग गुमराह न हो सकें। उन्होंने आगाह किया कि पार्टी के अनुशासन के मुताबिक, इस मुद्दे पर कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करना है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

नागालैंड के राज्यपाल बोले- भगवान राम हमारे पाहुन हैं, घर आया हूं

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर को आस्था, गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम हमारे पाहुन हैं, इसलिए मैं अपने पाहुन के घर आया हूं। अयोध्या आना अपने प्रभु के घर आने जैसा दिव्य अनुभव है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI

सेहरा सजा, बरात तैयार थी तभी पहली पत्नी पहुंची थाने

रायबरेली में सेहरा सज चुका था और घर में बरात निकलने की पूरी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई और बरात के लिए तैयार दूल्हे को कोतवाली ले आई। मंगलवार को ऐन मौके पर दूल्हे की पहली पत्नी अपनी एक साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई और सारी पोल खोल दी, जिससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
बाबा बागेश्वर ने संगम में डुबकी लगाने के बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।

बाबा बागेश्वर ने संगम में लगाई डुबकी, श्री बड़े हनुमानजी का लिया आशीर्वाद

बाबा बागेश्वर आचार्य  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान जयश्री राम और जय बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। बाबा बागेश्वर धाम के महंत आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा संगम के किनारे अरैल क्षेत्र में चल रही है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Monkey Holds Newborn Hostage; UP Board Exam Results Tomorrow; Air Show on Purvanchal Expressway.
दिलीप लोधी पर गंभीर आरोप - फोटो : संवाद

भाजपा विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा, मजदूरी भी नहीं दी

मिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed