{"_id":"69eb071ed93785cb3c030497","slug":"inaugural-function-of-regional-agriculture-conference-northern-region-in-lucknow-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कृषि मंत्री बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी नंबर वन है, राज्यों को कृषि की विविधता पर ध्यान देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कृषि मंत्री बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी नंबर वन है, राज्यों को कृषि की विविधता पर ध्यान देना होगा
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि के उन्नयन के लिए सभी राज्यों को अपने-अपने हिसाब से काम करना होगा। खाद्यान्न उत्पादन में यूपी नम्बर वन है। यहां उपलब्धियां हैं तो समस्याएं भी हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी नंबर वन है। उन्होंने इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में लगातार उन्नयन हो रहा है। लखनऊ में आयोजित उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि देश की अलग-अलग जलवायु है। हमें अलग-अलग जोन के हिसाब से काम करना होगा। सभी राज्यों को अपने हिसाब से रणनीति बनानी होगी।
Trending Videos
खाद्यान्न उत्पादन में यूपी नम्बर वन है। उपलब्धि है तो समस्याएं भी है। अब हमें खाद्यान्न उत्पादन में किसी का मुंह नहीं देखना है। 25 लाख मीट्रिक टन निर्यात कर रहे हैं फिर भी 1.40 करोड़ की आबादी के लिए तीन बिंदु पर काम करना होगा। खाद्य सुरक्षा, किसान की आजीविका, पोषण इन तीन लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ना होगा। किसान के नुकसान की भरपाई करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहत: श्रमिकों के पीएफ, ग्रेच्युटी और बोनस में होगी वृद्धि, मई में लागू होंगे नए श्रम कानून
ये भी पढ़ें - टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास
कृषि के विविधीकरण पर ध्यान रखना होगा। यूपी में खाद की खपत बढ़ी है। पंजाब मिट्टी की सेहत खराब होने का सामना कर रहा है। इससे सबक लेना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बीज है। अच्छा और जलवायु के अनुकूल बीज देना होगा। 3400 नई किस्में आईसीआर ने खोजा है। आगे बारिश कम हुई तो कैसे बीज की जरूरत पड़ेगी इस पर तैयार रहना होगा।
नकली खाद और नकली पेस्टीसाइड से सावधान रहना होगा। इसके लिए एक्ट बना रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार को अभियान चलाना होगा। हर राज्य का कृषि रोड मैप बनना चाहिए। करीब 16 हजार कृषि वैज्ञानिक है। इस दिशा में कार्य करें। लक्ष्य तैयार करें।
खरीफ रबी के साथ दीर्घकालीन रोड मैप बनाएं। फॉर्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। कुछ राज्य पीछे हैं। उन्हें इस दिशा में काम करना होगा। इससे किसानों को 16 तरह का फायदा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड में काम करना होगा। राज्य सरकार अभियान चलाकर हर किसान का कार्ड बनाएं। विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है। कृषि वैज्ञानिक लैब से लैंड तक पहुंचे। गांव में जाए और किसान की जिज्ञासा शांत करें। वैज्ञानिक गांव में जाएंगे तो किसान को फायदा मिलेगा। वैज्ञानिकों की उपयोगिता बढ़ेगी। राज्य में कृषि विकसित संकल्प अभियान शुरू करें।

कमेंट
कमेंट X