सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Barabanki district emerged as the topper, Sitapur came second

यूपी बोर्ड : टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास

अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 24 Apr 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

हाईस्कूल वर्ष 2025 के मुकाबले 2026 का परिणाम टॉप-10 मेरिट के लिहाज काफी बेहतर रहा। 2025 के परिणाम की टॉप-10 मेरिट में जहां 55 मेधावियों ने जगह बनाई थी। वहीं, इस बार 115 मेधावी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहे। ऐसे में टॉप-10 की मेरिट में 60 टॉपर्स बढ़ गए।

UP Board: Barabanki district emerged as the topper, Sitapur came second
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बाराबंकी जिला टॉपर बनकर उभरा है। हाईस्कूल में टॉपर समेत जिले की तीन और इंटर में दो बेटियों ने टॉप-3 में जगह बनाई है। हाईस्कूल और इंटर की टॉपर समेत टॉप-3 में तीन बेटियों के साथ सीतापुर दूसरे स्थान पर रहा।

Trending Videos


बृहस्पतिवार को जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहतः श्रमिकों के पीएफ, ग्रेच्युटी और बोनस में होगी वृद्धि, मई में लागू होंगे नए श्रम कानून

ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी: यूपी का ये जिला देश का दूसरा सबसे गर्म, पारा 44.4 डिग्री के पार; 40 जिलों में लू की चेतावनी


हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर बाराबंकी को अदिति और तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू व बाराबंकी की परी वर्मा शामिल हैं। इंटरमीडिएट में बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रेया वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे और बरेली को सुरभि यादव व बाराबंकी की पूजा पाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सीतापुर की टॉपर शिखा वर्मा और कशिश वर्मा ने बाबूराम सावित्री देवी शेखपुर, बिलौली बाजार से पढ़ाई की है। अंशिका वर्मा बाराबंकी के मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर की छात्रा है।

हाईस्कूल में 60 टॉपर बढ़े तो इंटरमीडिएट में सात घंटे
हाईस्कूल वर्ष 2025 के मुकाबले 2026 का परिणाम टॉप-10 मेरिट के लिहाज काफी बेहतर रहा। 2025 के परिणाम की टॉप-10 मेरिट में जहां 55 मेधावियों ने जगह बनाई थी। वहीं, इस बार 115 मेधावी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहे। ऐसे में टॉप-10 की मेरिट में 60 टॉपर्स बढ़ गए।

2025 के मुकाबले इस बार इंटरमीडिएट की टॉप-10 मेरिट में टॉपर्स की संख्या घटी है। 2025 की मेरिट में 30 मेधावी शामिल थे, जबकि इस बार 23 मेधावियों को टॉप-10 की मेरिट में शामिल किया गया है।

हाईस्कूल का परिणाम 90.42% इंटरमीडिएट का 80.38 फीसदी

UP Board: Barabanki district emerged as the topper, Sitapur came second
कशिश वर्मा और शिखा वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव के मुताबिक, हाईस्कूल का परिणाम 90.42 फीसदी व इंटरमीडिएट का 80.38 फीसदी रहा। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.31 फीस्रती की वृद्धि हुई है, जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.77 फीसदी की कमी आई है।

टॉप-3 के 11 मेधावियों में 10 बेटियों का दबदबा
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेहतर रहा। हाईस्कूल की टॉप-3 लिस्ट में शामिल छह मेधावियों में पांच बेटियां हैं। इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची के पहले छह स्थानों पर सिर्फ बेटियों का ही कब्जा रहा। इस तरह दोनों में टॉप-3 में शामिल 11 मेधावियों में 10 बेटियां शामिल हैं।

- हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में शामिल 115 मेधावियों में से 31 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट की टॉप-10 मेरिट में 23 मेधावियों ने जगह बनाई है और इनमें से 14 बेटियां हैं। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 व बालिकाओं का 73.76 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 व बालिकाओं को 86.32 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed