सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the

UP Big News: वृंदावन में दिखे विराट-अनुष्का, कांग्रेसी सड़क पर उतरे, बिजली के मुद्दे पर सपा का वॉक आउट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 17 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
विराट-अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमक-दमक से दूर विराट-अनुष्का, वृंदावन में भक्तों संग बैठे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस बार उनकी यात्रा पहले की तरह निजी मुलाकात तक सीमित नहीं रही बल्कि वे हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह सत्संग में शामिल होते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
कांग्रेस का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कांग्रेस का 'हल्ला बोल', पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है। 

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : UP विधानसभा यूट्यूब चैनल से

बिजली के मुद्दे पर सपा का वॉक आउट

विधानसभा में सपा विधायक शज़िल इस्लाम अंसारी ने कहा कि यह बजट भले ही आकार में बड़ा हो। लेकिन, युवाओं को रोजगार, किसान को राहत दे पाएगा, इसमें शंका है। भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी को राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्होंने बरेली में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
pakistani woman - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाकिस्तान में जन्म, यूपी में ठिकाना, नाजिया ने बनवा लिए थे दो नामों से दो वोटर कार्ड

मेरठ के नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद से शादी कर लगभग 37 साल पहले भारत में आई पाकिस्तान निवासी सबा मसूद उर्फ नाजिया ने वर्ष 2003 में दो अलग-अलग नाम से वोटर कार्ड बनवाए थे। इन दोनों नाम से ही वोटर कार्ड बनवाए थे। सोमवार को देहली गेट थाना पुलिस ने 23 साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नाजिया और उसकी बेटी एमन फरहत पर फर्जी पासपोर्ट, वोटर कार्ड आदि बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
बीडीए ने बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : बीडीए

भाजपा नेता के भाई की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

बरेली में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर फिर गरजा। सोमवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में दो बड़ी अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। यहां अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर    

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

शादी वाले दिन प्रेमी संग चली गई दुल्हन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जिस घर में शादी के माहौल में शहनाइयों की गूंज थी। वहां दुल्हन के एक कदम ने परिजनों के होश उड़ा दिए। शादी वाले दिन दुल्हन घर से नकदी-आभूषण लेकरअपने प्रेमी संग चली गई। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों को परेशान देख दुल्हन की छोटी बहन ने उसकी जगह शादी करने का फैसला लिया। छोटी बहन ने मंडप में बैठने के बाद फेरे लेकर अपने पिता की इज्जत बचाई। बेटी के इस समर्पण को देख पूरा परिवार रो पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Virat-Anushka in Vrindavan, Congressmen took to the streets, Leader of Opposition said – even the
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

आधी रात गायब हुआ पूरा परिवार, दो महिलाएं और पांच बच्चे लापता

औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बन्धरा में मंगलवार तड़के हड़कंप मच गया। यहां एक ही परिवार की दो महिलाएं अपने पांच बच्चों के साथ घर से लापता हो गईं। एक साथ सात लोगों के अचानक लापता होने से गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed