सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 'BJP is committing massive fraud through Form-7', says Akhilesh, "We have solid evidence... we will not sp

UP: 'भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली कर रही', अखिलेश बोले- हमारे पास पुख्ता सबूत...दोषी को छोड़ेंगे नहीं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। अखिलेश ने सभी फॉर्म की जांच, AI के इस्तेमाल और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

UP: 'BJP is committing massive fraud through Form-7', says Akhilesh, "We have solid evidence... we will not sp
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, मुझे जो सूचना मिल रही है कि भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली करने जा रही है। हमारे पास इसके पूरे सबूत हैं। हमारा कहना है कि हर फॉर्म पर नंबर होने चाहिए। अब तक के सारे जमा फार्म रिस्स्त हों। जो भरे गए हैं कि उनकी पूरी जांच हो। इसको पकड़ने के लिए AI का सहारा लिया जाए। जो भी दोषी मिले उस पर सख्त कार्रवाई हो चाहिए। मुझे ये जानकारी सबसे सीतापुर से मिले। 

Trending Videos

इसके लिए इन्होंने नया फंडा अपनाया

भाजपा वालों को पहले से ही जानकारी मिल गई कि किस विधानसभा में इनके वोट कटेंगे। तो, इसके लिए इन्होंने नया फंडा अपनाया। इस फॉर्म के जरिए ये उन लोगों का लिस्ट से नाम ही काट देंगे। इसके लिए कर्मियों को मिलाया गया। इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम और पीडीए के मतदाता शामिल हैं। जिनका नाम काटा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने आयोग से तत्काल संज्ञान लिए जाने की मांग की है।

भाजपा नेता अपने पन्ना प्रमुख तक ढूंढ़कर नहीं ला पा रहे हैं, वोटर कहां से लाएंगे। उनकी हार की हताशा चुनावों से पहले ही कमीशन के बंटवारे की लड़ाई, आपसी सिर फुटव्वल और बंधकबाजी में दिखने लगी है। भाजपा के संगी-साथी भी अपने भूमिगत ठिकाने तलाशने लगे हैं और भाजपा के झंडे उतरने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed