सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will try to take political advantage of the Women's Reservation Bill, preparing to corner the oppositi

यूपी: महिला आरक्षण विधेयक का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करेगी भाजपा, विपक्ष को घेरने की तैयारी

सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Apr 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Women Reservation Bill: नारी शक्ति को महत्व दिया गया तो महिलाओं ने भी भाजपा को पहली पसंद बनाया। इसका असर कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिला।

UP: BJP will try to take political advantage of the Women's Reservation Bill, preparing to corner the oppositi
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक भले ही संसद में गिर गया हो लेकिन भाजपा इसके सहारे एक और वोटबैंक बनाने में जुट गई है। देशभर में विपक्ष के खिलाफ जनाक्रोश रैलियां और पत्रकार वार्ताएं भाजपा की इसी तैयारी का हिस्सा हैं। भाजपा के रणनीतिक तरकश में कई तीर हैं, इंतजार सिर्फ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के विधानसभा चुनाव नतीजों का है। 

Trending Videos


भाजपा ने नतीजों के बाद विधेयक को लेकर विपक्ष की कड़ी घेराबंदी की रणनीति बनाई है। भाजपा ने स्लोगन दिया है, सियासत तुम करो, फैसले नारी शक्ति करेगी। विपक्ष को चेताया है कि विधेयक का विरोध करने वालों को 2024 का 65.8% महिला मतदान याद रखना चाहिए। नारा दिया है, अब नारी शक्ति न केवल वोट देगी बल्कि विरोधियों का हिसाब भी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्लोगन, चेतावनी और नारा भाजपा की भविष्य की तैयारी के संकेत हैं। दरअसल, केंद्र और यूपी की सत्ता संभालने के बाद से ही भाजपानीत सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता में नारी शक्ति को जोड़ा है। उदाहरण के लिए भाजपा सरकार ने राशन कार्ड से लेकर पक्के आवासों तक में महिलाओं को मुखिया बनाया। 

नारी शक्ति को महत्व दिया गया तो महिलाओं ने भी भाजपा को पहली पसंद बनाया। इसका असर कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिला। पिछले कई चुनाव नतीजों से पुख्ता हुआ है कि महिलाएं अब बल्कि किंग मेकर बन चुकी हैं। 

चुनाव आयोग और एसबीआई रिसर्च के हाल में जारी आंकड़े बताते हैं कि मतदान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की मुख्य वजह केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों की महिला कल्याण की योजनाएं हैं। भाजपा ने राजनीति में महिला अस्मिता को अहम फैक्टर बना दिया है। महिलाओं की भाजपा के पक्ष में लामबंदी इसी का कमाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed