सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghazipur incident: Yogi government minister says SP wants to spoil the atmosphere of the state, Congress lead

गाजीपुर कांड: योगी सरकार के मंत्री बोले सपा बिगाड़ना चाहती है प्रदेश का माहौल, कांग्रेस नेता आज जाएंगे मौके पर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Apr 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur incident: गाजीपुर के कटारिया गांव में एक दुखद घटना हुई थी जिसमें एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई है।

Ghazipur incident: Yogi government minister says SP wants to spoil the atmosphere of the state, Congress lead
कटरिया गांव में अफसर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 गाजीपुर के कटारिया गांव की घटना को लेकर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक बेटी की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, डेढ़ बीघा जमीन का पट्टा और मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया है।

Trending Videos


राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में युवती अकेले जाते हुए दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सपा के केवल 15 लोगों के जाने की अनुमति दी थी, लेकिन करीब 250 लोग पहुंच गए। सभी के एक साथ जाने की जिद के चलते विवाद हुआ और पथराव की घटना भी सामने आई, जिससे माहौल बिगड़ा। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना तथ्यों के हत्या या दुष्कर्म जैसे आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अदालत भी मान्यता देती है।

राहुल-प्रियंका का संदेश लेकर गाजीपुर जाएगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Ghazipur incident: Yogi government minister says SP wants to spoil the atmosphere of the state, Congress lead
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। - फोटो : ANI

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गाजीपुर जाएगा। यहां की पूरी स्थिति की जानकारी लेगा और राहुल प्रियंका गांधी को रिपोर्ट सौंपेगा। गाजीपुर के कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की नाबालिग की मौत मामले पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को गाजीपुर पहुंच रहा है। 

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि गाजीपुर प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनिल जयहिंद, एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, अजय कुमार लल्लू, सुभाषिनी बुंदेला, जितेंद्र बघेल, सांसद तनुज पुनिया, सांसद राकेश राठौर, राज्यसभा सदस्य कर्मवीर सिंह बौद्ध, विधायक वीरेंद्र चौधरी, इंदरजीत सिंह, अनिल यादव सहित 21 लोग शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed