सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaos for electricity, uproar at three substations, demonstrations

Lucknow News: बिजली के लिए बवाल, तीन उपकेंद्र पर हंगामा, प्रदर्शन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chaos for electricity, uproar at three substations, demonstrations
राजाजीपुरम उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने शनिवार रात एक बजे से चिनहट के देवा रोड और राजाजीपुरम के न्यू उपकेंद्र पर हल्ला बोला। उपकेेंद्रों में घुसकर मेज-कुर्सियों को पलट दिया। एक जगह जाम लगाने की कोशिश की। रात से लेकर रविवार सुबह चार बजे तक प्रदर्शन चला। न्यू नूरबाड़ी उपकेंद्र पर भी उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। हंगामा और प्रदर्शन के बीच कर्मचारी भी बंद आपूर्ति को चालू करने में जुटे रहे। सुबह चार बजे के बाद बिजली चालू होने पर प्रदर्शनकारी घरों को लौट गए।
Trending Videos



प्रदर्शन एक : हजार घरों की चार घंटे बिजली ठप

राजाजीपुरम काॅलोनी के पाल तिराहा स्थित न्यू उपकेंद्र से एफ व ई ब्लॉक, सेक्टर-11, आलमनगर सहित आसपास के इलाके में शनिवार रात 12:30 करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। आरोप है कि प्रभावित उपभोक्ताओं ने टोल फ्री नंबर 1912, उपकेंद्र से लेकर जेई, एक्सईएन को कई बार काॅल किया लेकिन किसी ने बात नहीं की। इससे नाराज करीब 200 लोगों ने रात दो बजे उपकेंद्र पहुंच कर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिषभ गुप्ता, अमन अस्थाना, विनोद यादव, मनीष, मोहम्मद समीर ने बताया कि पिछले तीन दिन से इलाके के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। कोई जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठाता है। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सुबह चार बजे सप्लाई चालू हुई तब लोग शांत हुए। जेई मनीराम ने बताया कि 33 केवी के ट्रांसफार्मरों में समस्या थी। जेई अश्विनी और एसडीओ अनिल गुप्ता फाॅल्ट सही नहीं करा पाए। सुबह चार बजे लोड कम होने पर बस कपलर से दूसरे ट्रांसफार्मरों से बिजली चालू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन दो : 2000 घरों में अंधेरा, सड़क जाम

चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र इलाके में शनिवार रात करीब 11:30 बजे देवा रोड फीडर में फॉल्ट आ गया। भूमिगत केबल में आई खराबी के कारण देवा रोड के 2000 से ज्यादा घरों में अंधेरा हो गया। शिकायत करने पर उपकेंद्र से समस्या समाधान के बारे में ही जानकारी न मिलने पर रात करीब 12:15 बजे 300 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए। भीड़ बढ़ती देख पुलिस को भी बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों से सड़क जाम किया तो पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें किनारे किया। अधीक्षण अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि रात को ही फॉल्ट सही करने की प्रक्रिया शुरू हुई मगर प्रदर्शनकारी सुबह चार बजे तक डटे रहे। उन्होंने बताया कि बिजली चालू होने की उम्मीद बढ़ी तो रात तीन बजे के बाद से लोगों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हुआ।


यहां भी शनिवार व रविवार को बिजली ने खूब छकाया

माल कस्बे और सभी गांवों में रविवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच कई बार आवाजाही।

सरोजनीनगर के जैती खेड़ा, कुरौनी व आसपास पूरे दिन बना रहा संकट।

बीकेटी कठवारा उपकेंद्र की शनिवार रात नौ से रात दो बजे तक आपूर्ति ठप।
साढामऊ मामपुर बाना, कुम्हरावा, इटौंजा, बौरूमऊ की रात 3 बजे आपूर्ति बंद।

चिनहट के धावा, इमलीबांधन इलाके में शनिवार रात 7 घंटे गुल रही बिजली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed