सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP launches 'Lucknow Chalo' slogan, to hold major rally on Kanshi Ram Jayanti on March 15

यूपी: बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 06 Mar 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanshi Ram Jayanti: बसपा ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने 15 मार्च को लखनऊ चलो का नारा दिया है। इसी रैली में कुछ प्रत्याशियों की भी घोषणा होगी। 

UP: BSP launches 'Lucknow Chalo' slogan, to hold major rally on Kanshi Ram Jayanti on March 15
15 मार्च को बड़ी रैली की तैयारियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। बसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लखनऊ चलो का आह्वान किया है। इस अवसर पर लखनऊ और नोएडा में विशेष आयोजन होगा। राजधानी में यह आयोजन पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होगा।

Trending Videos


पार्टी कांशीराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में 12 मंडलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक आएंगे, जबकि नोएडा में 6 मंडल के लोग हिस्सा लेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती राजधानी में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित भी कर सकती हैं, हालांकि अभी इस बाबत अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद भी 15 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अन्य प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर

कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम संदेश देंगी। पार्टी ने जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से अबुल कैश, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट से विनोद मिश्रा और सहारनपुर देहात सीट से फिरोज आफताब का नाम भी तय किया जा चुका है। पार्टी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। कई अन्य प्रभारियों को भी जल्द प्रत्याशी घोषित करने की कवायद जारी है। पार्टी आगामी दो माह में 50 से अधिक प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed