सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP makes a major political move before the elections, why did the demand for Western UP to be made a new

यूपी: बसपा ने चला चुनाव के पहले बड़ा सियासी दांव, आखिर क्यों उठी पश्चिमी यूपी को नया राज्य बनाने की मांग

अशोक मिश्र, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Separate state in UP: बसपा ने पश्चिमी यूपी को नया राज्य बनाने की फिर पैरवी कर नई सियासी बहस छेड़ दी है। इस मांग के बाद सपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

UP: BSP makes a major political move before the elections, why did the demand for Western UP to be made a new
बसपा ने उठाई अलग राज्य की मांग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 बसपा ने पश्चिमी यूपी को नया राज्य बनाने की फिर पैरवी कर नई सियासी बहस छेड़ दी है। बसपा के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी यूपी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और सपा की सेंधमारी की कवायद ने इस क्षेत्र का सियासी पारा बढ़ा दिया है। यही वजह है कि रविवार को नोएडा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से रैली के जरिये पश्चिमी यूपी में पैर जमाने की कोशिश का बसपा प्रमुख ने करारा जवाब दिया। वहीं, भाजपा को भी जता दिया कि इस क्षेत्र का बहुमुखी विकास बसपा सरकार में ही हुआ है।

Trending Videos


बीते दो दशकों के चुनाव नतीजों को देखें तो बसपा का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव रहा है। बसपा सुप्रीमो खुद भी इसी इलाके से ताल्लुक रखती हैं। बसपा सरकार में नोएडा में बने स्मारकों, पार्कों, एक्सप्रेसवे आदि ने भी बड़ा बदलाव किया जिसका श्रेय बसपा को ही दिया जाता है। हालांकि, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही। इससे बसपा को खासा नुकसान सहना पड़ा। यही स्थिति वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी रही। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन करने से बसपा को पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर जीती थी। पर, यह गठबंधन टूटने के बाद बसपा का हाल फिर खराब हो गया। अब बसपा फिर से इस इलाके में अपना पुराना वर्चस्व कायम करने की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को 

बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को यूपी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के साथ संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। बसपा सुप्रीमो पूर्व में दिए कार्यों की रिपोर्ट लेंगी और आगामी कार्ययोजना के बारे में अहम दिशा-निर्देश देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed