सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP to change its election campaign style, road shows to be organised after formation of 15,000 booth comm

यूपी: बसपा बदलेगी अपनी चुनाव प्रचार स्टाइल, 15 हजार बूथ कमेटियों के गठन के बाद होंगे रोड शो के आयोजन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Akash Anand: यूपी में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा अपनी रणनीति में बदलाव करने जा रही है। आकाश आनंद जल्द ही प्रदेश में रोड शो कर सकते हैं। 

UP: BSP to change its election campaign style, road shows to be organised after formation of 15,000 booth comm
आकाश आनंद करेंगे रोड शो। - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार

 बसपा मिशन 2027 की तैयारियों के तहत अप्रैल से प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती है। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पार्टी संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए 15 हजार कमेटियों का गठन करेगी जिसके बाद आकाश आनंद के रोड शो और जनसभाओं का सिलसिला शुरू होगा।

Trending Videos


सूत्रों की मानें तो पार्टी अध्यक्ष मायावती बूथ कमेटियों के गठन की कवायद 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक पूरा करने का निर्देश दिया है। हालांकि, इससे पहले पार्टी संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को होने वाली जयंती को भी बड़े स्तर पर मनाएगी ताकि यह संदेश दिया जा सके कि बसपा ही कांशीराम के अनुयायियों की असली पार्टी है। दरअसल, कांशीराम जयंती पर आजाद समाज पार्टी भी कई जिलों में कार्यक्रम करने जा रही है। इससे बसपा के पदाधिकारियों को जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली की भी तैयारी

डॉ. आंबेडकर की जयंती पर भी बसपा बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है। बड़ी रैली भी हो सकती है जिसे बसपा सुप्रीमो संबोधित करेंगी। इस रैली से आकाश आनंद के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज भी हो सकता है।

प्रबुद्ध समाज को जोड़ेंगे सतीश मिश्रा
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा प्रबुद्ध समाज को जोड़ने के लिए जिलों का दौरा कर सकते हैं। वह पूर्व के चुनावों में भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत तमाम पदाधिकारी आकाश और सतीश मिश्रा के प्रचार कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed