Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chandrashekhar can spoil the game of BSP along with SP, will it affect Mayawati's traditional vote?

यूपी: सपा के साथ बसपा का भी खेल बिगाड़ सकते हैं चन्द्रशेखर, मायावती के पारंपरिक वोट पर पड़ेगा क्या असर?

Fri, 13 Nov 2026 06:51 PM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 06:51 PM IST
सार

UP assembly elections: ओवैसी और चन्द्रशेखर की पार्टी के बीच हुए गठबंधन का असर बसपा के पारंपरिक वोट पर भी पड़ सकता है। बसपा के लिए यह पार्टी चुनौती बनकर उभरी है। 

विज्ञापन
UP: Chandrashekhar can spoil the game of BSP along with SP, will it affect Mayawati's traditional vote?
बसपा के लिए चुनौती बनेंगे चन्द्रशेखर? - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने एआईएमआईएम के साथ गठबंधन कर नई राजनीतिक चुनौती पेश कर दी है। इसे अन्य दलों के साथ बसपा के लिए भी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इसकी वजह चंद्रशेखर आजाद की कैडर और युवा मतदाताओं के बीच तेजी से बढ़ती पैठ है। ऐसे में बसपा के सामने अपने परंपरागत मतदाताओं को सहेजने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


बसपा ने 2007 के विधानसभा चुनाव में 30.43 प्रतिशत वोट हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद पार्टी का मत प्रतिशत लगातार गिरता गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उसे 12.88 प्रतिशत और 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 9.39 प्रतिशत वोट मिले। 2022 में पार्टी को केवल बलिया की रसड़ा सीट पर जीत मिली थी। यहां से उमाशंकर सिंह विधायक बने थे। हाल ही में उनके निधन के बाद चर्चा है कि बसपा उनके बेटे को इस सीट से प्रत्याशी बना सकती है।
विज्ञापन


बसपा के गिरते जनाधार से दलित राजनीति में नए नेतृत्व के लिए जगह बनी है, लेकिन मायावती का राजनीतिक आधार अब भी कायम है। खासकर जाटव समुदाय में उनकी स्वीकार्यता बनी हुई है और पार्टी के कैडर मतदाताओं का भी उनसे जुड़ाव है। कानून-व्यवस्था को लेकर मायावती के सख्त फैसलों की चर्चा आज भी होती है। पार्टी दिसंबर में लखनऊ में आयोजन कर अपनी कैडर ताकत दिखाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आकाश आनंद हैं मुकाबले के लिए तैयार

UP: Chandrashekhar can spoil the game of BSP along with SP, will it affect Mayawati's traditional vote?
आकाश पूरी ताकत से पार्टी के लिए प्रचार में जुटेंगे। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर, चंद्रशेखर के सामने इस राजनीतिक अवसर को वोटों में बदलने की चुनौती है। वे युवाओं के बीच जाकर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित होने के बाद इन मुद्दों के जरिये युवाओं को आकर्षित करने की उनकी कोशिश तेज हो सकती है। हालांकि, उन्हें खुद को मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

बसपा भी पीछे नहीं है। पार्टी ने आकाश आनंद को दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बनाया है और प्रदेश में उनकी रैलियां व सभाएं शुरू हो गई हैं। वे युवाओं के मुद्दे उठाने के साथ कैडर मतदाताओं को भी जोड़ने में जुटे हैं। ऐसे में दलित और जाटव मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों दलों के बीच मुकाबला तेज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed