सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi Adityanath launched the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam'.

UP: सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 05 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण संकट एक मानव निर्मित आपदा है। इसका समाधान हमें ही निकालना है। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी शुभारंभ किया।

UP:  Chief Minister Yogi Adityanath launched the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam'.
सीएम योगी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ के कुकरेल वनक्षेत्र में वृक्षारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया। आज प्रदेश भर में पांच करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
Trending Videos


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण के गंभीर संकट से ग्रसित है क्योंकि हर कोई जानता है कि यह एक मानव निर्मित संकट है और इसका समाधान हमें ही करना है। पर्यावरण संकट के कारण हम लोग हर वर्ष मौसम चक्र में बदलाव सहित अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी स्थितियों को देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले कार्य से खुद को दूर करे और पर्यावरण संरक्षण करने वाले कार्यों से जुड़े। इस संकट का समाधान हम सबको मिलकर ही निकालना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed