UP: केजीएमयू की कैंटीन में 'कॉकरोच पार्टी', फ्रीजर के अंदर घूम रहे कॉकरोच; लोगों ने VIDEO बनाकर किया वायरल
राजधानी के एक प्रमुख सरकारी अस्पताल की कैंटीन में फ्रीजर के अंदर कॉकरोच मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर संचालक से जवाब मांगा है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू के शताब्दी फेज-2 की कैंटीन में कॉकरोच पॉटी चल रही है। कैंटीन में लगे फ्रीजर के अंदर कॉकरोच घूम रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। फ्रीजर में रखी खाने-पीने के सामानों पर कॉकरोच टहल रहे हैं। शुक्रवार को फ्रीजर में मौजूद कॉकरोच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैंटीन की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शताब्दी फेज-1 और फेज-2 को जोड़ने वाले रैंप के पास कैंटीन है। इसमें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी खाने की सामग्री खरीदते हैं।
फ्रीजर के अंदर कॉकरोच घूमते नजर आए
कई बार मरीजों के लिए भी यहीं से खाद्य सामग्री ले जाई जाती है। ऐसे में फ्रीजर में रखे सामान पर कॉकरोच की मौजूदगी से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। कैंटीन के कांच वाले फ्रीजर में केक, पेटीज, पेस्ट्री, सैंडविच समेत कई खाने का सामान रखा हुआ है। शुक्रवार को फ्रीजर के भीतर कॉकरोच घूमते नजर आए। तीमारदारों ने जब इस पर आपत्ति जताते हुए कैंटीन संचालक से शिकायत की।
आरोप है कि उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संचालकों ने यह कहकर बात टाल दी कि कॉकरोच से कुछ नहीं होता है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कैंटीन के फ्रीजर में रखे सामान में कॉकरोच घूमने का वीडियो मिला है। संबंधित कैंटीन संचालक से जवाब तलब किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा
संक्रमण फैलने का खतरा मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन बेहद जरूरी माना जाता है। कॉकरोच गंदगी और संक्रमण फैलाने वाले जीवों में शामिल हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं। इससे पेट संबंधी संक्रमण समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में चलने वाली कैंटीनों में खाद्य सामग्री की नियमित जांच होनी चाहिए। ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित भोजन मिल सके। मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। ऐसे में कैंटीन का संक्रमित खाद्य सामग्री से समस्या गंभीर हो सकती है।