सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress engaged in caste mobilization, social justice conferences to be held in divisions; starting from

UP: जातीय गोलबंदी में जुटी कांग्रेस, मंडलों में आयोजित होंगे सामाजिक न्याय सम्मेलन; लखनऊ से होगी शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Congress: बीते कुछ समय से ओबीसी जातियों को गोलबंदी करने में जुटी कांग्रेस अब प्रदेश के हर मंडल में सामाजिक न्याय सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। 

UP: Congress engaged in caste mobilization, social justice conferences to be held in divisions; starting from
राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की अगले सप्ताह तक घोषणा हो सकती है। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद हर मंडल में सामाजिक न्याय सम्मेलन शुरू होंगे। शुरुआत लखनऊ से होगी। सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही हैं।

Trending Videos


यही वजह है कि शीर्ष नेतृत्व ने पिछड़ा वर्ग विभाग को निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अब विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयसिंह ने यूपी में भी सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलनों में पिछड़े वर्ग के सभी नेताओं को एकजुट किया जाएगा। साथ ही लोगों को बताया जाएगा कि कांग्रेस किस तरह से हर जातियों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संसद में संघर्ष कर रही है।

सम्मेलन की तैयारी तेज
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार है। कार्यकारिणी के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर सूची तैयार कर ली गई है।

शीर्ष नेतृत्व का अनुमोदन मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में पिछड़े वर्ग की हर जातियों को शामिल किया गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। इसके बाद मंडलवार सम्मेलन शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed