{"_id":"68e8d61221d3d9429b06f4fc","slug":"up-congress-state-president-ajay-rai-said-congress-will-fight-the-teacher-and-graduate-elections-on-its-own-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले, शिक्षक व स्नातक का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले, शिक्षक व स्नातक का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षक व स्नातक चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों का जिक्र किया और कहा कि इन चुनाव में किसी से भी गठबंधन नहीं होगा।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी शिक्षक और स्नातक का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। यह सिंबल का चुनाव नहीं है। इसलिए इसमें कोई गठबंधन की बात नहीं है। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी से शिक्षक प्रत्याशी के रूप में संजय प्रियदर्शी और स्नातक प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ से स्नातक पर देवमणि तिवारी, मेरठ से विक्रांत वशिष्ठ, आगरा से रघुराज पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होगी।
Trending Videos
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पूरी 11 सीटों पर मैदान में उतरेगी। शिक्षकों, अधिवक्ताओं और युवाओं की समस्या का निदान कराएंगे। चुनाव के लिए को आर्डिनेटर बनाया गया है। हर जिले में फार्म भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 जिलों में निरीक्षक क्यों नहीं
उन्होंने कहा कि बच्चों को घटिया सिरप पिलाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। गोरखपुर सहित 13 जिलों में ड्रग इंस्पेक्टर नहीं है फिर निगरानी तंत्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह खेल दवा माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।
भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहती है बसपा
उन्होंने कहा कि 18 साल बाद बसपा ने कांशीराम को याद किया। भाजपा की गाड़ी से दलितों को रैली में पहुंचाया गया। यह दलितों को भ्रमित करने और बिहार चुनाव प्रभावित करने की साजिश है। जो कामयाब नहीं होगी। दलित अब राहुल गांधी के साथ हैं। रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के मुद्दे पर न तो मायावती बोल रही और न ही दूसरे दल। कांग्रेस उस परिवार के साथ है। हम लगातार उस परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल हरिओम के परिजनों को आर्थिक सहयोग देने जा रहा था जिसे पुलिस ने रोक दिया है।
