सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden

UP: कांग्रेस का 'हल्ला बोल', पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े; पुलिस सबको ईडो गार्डन छोड़ रही

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। धक्का-मुक्की के बाद चौराहे पर बैरिकेडिंग कर सभी को घेरा गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। विधानसभा जाने की जिद पर नेता धरने पर बैठ गए।

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
कांग्रेस का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है। 

Trending Videos

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
अजय राय को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था।

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
बैरकेडिंग पर चढ़ते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसे देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है।

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
कांग्रेसियों का हंगामा जारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। 

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
कांग्रेसियों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
कांग्रेसियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed