सिपाही भर्ती: दूसरे दिन 7.32 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, हरदोई में मोबाइल लाने वाले अभ्यर्थी सहित छह गिरफ्तार
UP Police Recruitment: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन करीब 7.32 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। मंगलवार को 76.10 प्रतिशत उपस्थित दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन का आयोजन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1183 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए दोनों पालियों में कुल 9,62,833 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 7,32,731 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार परीक्षा के दूसरे दिन कुल उपस्थिति 76.10 प्रतिशत दर्ज की गई।
परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू किए गए थे। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन (आईडेंटिटी वेरिफिकेशन) और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी गई। इन कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सख्त तकनीकी निगरानी के चलते विभिन्न जिलों में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने, दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने (प्रतिरूपण) और सोशल मीडिया पर भ्रामक व तथ्यहीन अफवाहें फैलाने वाले मामलों को समय रहते पकड़ लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित जिलों में वैधानिक प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हरदोई में मोबाइल और प्रश्नपत्र के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार
हरदोई के वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी रोहित पथौरी को नकल के उद्देश्य से छिपाकर लाए गए मोबाइल फोन और पूर्व प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्रों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए
कानपुर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ अभ्यर्थी पकड़ा गया
कानपुर के सिद्दीकी फैज-ए-आम इंटर कॉलेज मखनिया में द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले फ्रिस्किंग के दौरान एक अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने का प्रयास करता पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है तथा विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई
परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो पोस्ट करने के मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इंस्टाग्राम आईडी से फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले अमरोहा निवासी इन्द्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नकल माफिया और फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस
योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी ने कहा है कि नकल, प्रतिरूपण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग अथवा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने जैसे कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.