फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deepak Kumar met CM Yogi, discussed Vision 2036, Chief Minister congratulated him on his victory.

यूपी: दीपक कुमार ने की सीएम योगी से मुलाकात, विजन 2036 पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने दी जीत की बधाई

Sun, 26 Jul 2026 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Jul 2026 10:26 PM IST
सार

Deepak Kumar: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित 'इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन' (आईएसएफ) की शीर्ष कार्यकारिणी चुनाव में जीत दर्ज करने वाले दीपक कुमार ने सीएम योगी से मुलाकात की। 

विज्ञापन
UP: Deepak Kumar met CM Yogi, discussed Vision 2036, Chief Minister congratulated him on his victory.
सीएम ने की दीपक कुमार ने मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित 'इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन' (आईएसएफ) की शीर्ष कार्यकारिणी चुनाव में ‘एसेसर’ पद पर जीत दर्ज करने के बाद 'स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसजीएफआई) अध्यक्ष दीपक कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की बधाई दी और राज्य की सभी खेल संस्थाओं से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए स्कूली स्तर से ही वैश्विक अनुभव और नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया गया। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2036 तक देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने और कबड्डी तथा योग जैसे पारंपरिक खेलों को ओलंपिक में स्थान दिलाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत को वर्ष 2027 में 'आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती' और 'आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन' चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर भी मिला है।
विज्ञापन


प्रयागराज और लखनऊ में 34 से अधिक वर्षों के प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान दीपक कुमार उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव (वित्त), कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा यूपीइडा अध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। एसजीएफआई अध्यक्ष के रूप में उनके सुधारात्मक प्रयासों के कारण ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed