{"_id":"69987ec200de4b82430bcc85","slug":"up-don-try-to-find-out-your-salary-under-the-8th-pay-commission-a-scam-is-going-on-for-government-employees-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आठवें वेतन आयोग में सेलरी जानने की न करें कोशिश, सरकारी कर्मचारियों के लिए चल रहा स्कैम; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आठवें वेतन आयोग में सेलरी जानने की न करें कोशिश, सरकारी कर्मचारियों के लिए चल रहा स्कैम; जानिए डिटेल
Fri, 20 Feb 2026 09:55 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:55 PM IST
सार
8th Pay Commission Scam: यदि आप अपने मोबाइल पर आठवें वेतन आयोग को लेकर किसी प्रकार के मैसेज को क्लिक करते हैं तो आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है।
विज्ञापन
आठवां वेतन आयोग
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठवें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। सैलरी रिवीजन की अटकलों का फायदा उठाकर जालसाज सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल पर फर्जी मेसेज भेज रहे हैं। डाउनलोड लिंक के जरिये ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अमर उजाला अभियान के तहत लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह के अनुसार, गृह मंत्रालय की साइबर जागरूकता इकाई साइबर दोस्त ने आठवें वेतन आयोग से जुड़े फर्जी स्कैम से संबंधित एडवाइजरी जारी की है। ठग आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत नई सैलरी का अनुमान बताने का दावा करते हैं। एक तरफ कर्मचारी व पेंशनर्स वेतन संशोधन की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर अपराधी फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
जालसाज व्हाट्स एप मेसेज भेजकर कहते हैं कि आप आठवें वेतन आयोग के तहत नई सैलरी चेक कर सकते हैं। मेसेज में एक एपीके फाइल छिपी होती है। उसका नाम आठवां सीपीसी सैलरी कैलकुलेटर व सैलरी रिवीजन टूल जैसा होता है। फाइल का फॉर्मेट देख लोग भ्रमित हो जाते हैं। इसे डाउनलोड करते ही फोन का रिमोट एक्सेस दे देता है। इसके बाद ठग मोबाइल से निजी व संवेदनशील डेटा चोरी कर लेते हैं। कई राज्यों में ऐसे मामलों में लोगों के खातों से रकम गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
जैसे ही इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है। एप फोन का रिमोट एक्सेस दे देता है। इसके बाद ठग मोबाइल से निजी व संवेदनशील डेटा चोरी कर लेते हैं। कई राज्यों में ऐसे मामलों में लोगों के खातों से रकम गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
संदिग्ध लिंक आते ही करें शिकायत
किसी भी संदिग्ध लिंक, अटैचमेंट व मेसेज पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। किसी प्रकार का संदिग्ध लिंक मिलने पर साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत करें। यह सुविधा सभी थानों में उपलब्ध है। -अखंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर
साझा कर सकते हैं अपनी समस्या
अमर उजाला लोगों को जालसाजों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। यदि आपके साथ भी ठगी की कोई घटना हुई है तो आप हमें 9368724178 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
साझा कर सकते हैं अपनी समस्या
अमर उजाला लोगों को जालसाजों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। यदि आपके साथ भी ठगी की कोई घटना हुई है तो आप हमें 9368724178 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।