UP: जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात
जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ानें प्रारंभ हो गई हैं। पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान बैठे और लखनऊ पहुंचे। यहां सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए संचालित पहली उड़ान सोमवार को सुबह करीब 9:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। इस उड़ान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि देने वाले 172 किसान शामिल थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव किया।
लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पहली बार विमान में सफर करने का सपना पूरा होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनसे मुलाकात कर धन्यवाद देंगे।
किसान योगेश कुमार ने बताया कि मात्र 25 मिनट में नोएडा से लखनऊ पहुंचना अविश्वसनीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के दो बड़े शहरों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर इस ऐतिहासिक पहल के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।
वहीं योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पहली बार विमान यात्रा कर बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। उनके अनुसार जेवर एयरपोर्ट से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनसे मुलाकात की इच्छा व्यक्त की।
यात्री बालकिशन पाल ने बताया कि हवाई यात्रा करना उनके जीवन का सपना था, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि लखनऊ और नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी और लोगों का आना-जाना बढ़ेगा।
किसानों ने एक स्वर में कहा कि जेवर एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान है, जो क्षेत्र में रोजगार, निवेश और आधुनिक सुविधाओं के नए द्वार खोलेगी। पहली उड़ान का हिस्सा बनकर किसान भावुक भी दिखे और इस ऐतिहासिक पल को अपने जीवन की यादगार उपलब्धि बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.