{"_id":"6a2fa8db2c1f6d55530bc003","slug":"video-video-da-rama-manahara-lhaya-aayaravajaniana-sasathana-ka-tataya-thakashhata-samaraha-ka-aayajana-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन
गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह, निदेशक प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अमित कुमार घोष तथा संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. सुब्रत चन्द्र मंचासीन रहे।
दीक्षांत समारोह में विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां और सम्मान प्रदान किए गए। वक्ताओं ने नवस्नातक चिकित्सकों और शोधार्थियों को चिकित्सा सेवा, अनुसंधान और मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान के महत्व पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।