सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog disrupts air and train services in the state, forcing some flights to be diverted; trains delayed for

UP: प्रदेश में कोहरे से बेपटरी हुई विमान और ट्रेन सेवा, कुछ फ्लाइटों को करना पड़ा डायवर्ट; गाड़ियां घंटों लेट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Feb 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Fog delays flights: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पड़ रहे कोहरे का असर रेल और विमान परिवहन पर पड़ा। कोहरे का असर दिल्ली की तरफ भी रहा, जिसके चलते विमान डायर्वट किए गए। 

UP: Fog disrupts air and train services in the state, forcing some flights to be diverted; trains delayed for
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

खराब मौसम के कारण हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीती रात श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक गैर-निर्धारित घरेलू उड़ान आईएक्स 1029 को अप्रत्याशित रूप से लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह विमान लखनऊ हवाई अड्डे पर रात करीब 12:45 बजे उतरा, जिससे उसमें सवार 161 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दिल्ली में अचानक खराब हुए मौसम के कारण उड़ानों की लैंडिंग में दिक्कतें आ रही थीं।

Trending Videos


उड़ान आईएक्स 1029 मंगलवार दोपहर तक लखनऊ हवाई अड्डे पर ही खड़ी रही। दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद विमान को दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली रवाना किया गया। इस देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त, मौसम की खराबी के चलते कई अन्य उड़ानें भी विलंबित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित

रेल सेवाएं भी मौसम की मार झेल रही हैं। कम से कम आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नौ घंटे से अधिक की देरी से पहुंचीं। गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे 47 मिनट, कैफियात एक्सप्रेस 7 घंटे 42 मिनट और हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 9 घंटे 50 मिनट की देरी से चलीं। शताब्दी एक्सप्रेस भी 2 घंटे 5 मिनट लेट रही।

यह फ्लाइटें हुईं लेट

आइएक्स-1027 लखनऊ-मुंबई 1:03 घंटा
6ई-6902 लखनऊ-पटना 1 घंटा
आइएक्स-2049 लखनऊ-बेंगलूरू 1:42 घंटा
एफजेड-444 लखनऊ-दुबई 36 मिनट
6ई-7221 लखनऊ-इंदौर 31 मिनट
6ई-399 लखनऊ-गोवा 37 मिनट
6ई-435 लखनऊ-बेंगलुरु 1:58 घंटा
6ई-6615 लखनऊ-दिल्ली 1:20 घंटा
6ई-6469 लखनऊ-कोलकाता 30 मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed