Lucknow News: सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में मना प्रकृति पर्व
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने वेटलैंड की वॉल का अनावरण और नवनिर्मित सोवेनियर शॉप का उद्घाटन किया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सोवेनियर शॉप के माध्यम से संरक्षण से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और गतिविधियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
गोमती टास्क फोर्स के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाविका यादव ने प्रथम, लक्ष्मी वर्मा ने द्वितीय एवं जरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में पर्यावरण और वेटलैंड संरक्षण पर बच्चों ने विचार प्रस्तुत किए। इसमें प्रीति यादव ने प्रथम, सुहानी कुमारी ने द्वितीय एवं मानसी प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में वेटलैंड संरक्षण, जैव विविधता और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल डिस्कशन हुआ। जिसमें डीएफओ सितांशू पांडेय, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के पूर्व निदेशक डॉ. असद रहमानी, टीएसए के निदेशक डॉ. शैलेनंद्र सिंह, अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के एमए खालिद, लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. अमिता कन्नौजिया व गोमती टास्क फोर्स के मेजर केएस नागी शामिल रहे। विशेषज्ञों ने वेटलैंड की भूमिका, भूजल रिचार्ज, बाढ़ नियंत्रण और तापमान संतुलन पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से प्लास्टिक उपयोग कम करने और जल स्रोतों की रक्षा की अपील की।

एलडीए के सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में मंगलवार को वेटलैंड डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर विविध