सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Quitting tobacco, smoking and alcohol reduces the risk of cancer by 40%

Lucknow News: तंबाकू, धूम्रपान और शराब छोड़ने से 40 फीसदी कम होता है कैंसर का खतरा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Quitting tobacco, smoking and alcohol reduces the risk of cancer by 40%
प्रेसवार्ता करते डॉक्टर।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रो. समीर गुप्ता के अनुसार तंबाकू, धूम्रपान और शराब छोड़कर कैंसर का खतरा 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है। विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में हुई प्रेसवार्ता में प्रो. समीर गुप्ता ने बताया कि कैंसर में शरीर की सामान्य कोशिकाओं के एक समूह में होने वाले बदलाव के कारण अनियंत्रित और असामान्य वृद्धि होने लगती है। इससे ट्यूमर (गांठ) बनती है। समय पर उपचार न होने पर ट्यूमर आसपास के स्वस्थ ऊतकों में फैल सकते हैं। इस मौके पर पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश, प्रो. शैलेंद्र यादव और डॉ. सीमा गुप्ता मौजूद रहे।
Trending Videos

पद्म सम्मान मिलने पर प्रो. राजेंद्र प्रसाद का सम्मान

इस मौके पर पद्मश्री सम्मान के लिए प्रो. राजेंद्र प्रसाद के नाम की घोषणा होने पर उनको सम्मानित किया गया। सभी ने उन्हें लखनऊ का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंसर के कारण

शराब, मोटापा, खराब आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू सेवन, एक्स-रे, गामा किरणें, पराबैंगनी किरणें, कार्यस्थल जोखिम जैसे एस्बेस्टस जैसे रसायन, संक्रमण, आनुवंशिक कारण, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली।

कैंसर के लक्षण

असामान्य गांठ या सूजन, लगातार खांसी, सांस फूलना या निगलने में कठिनाई, मल त्याग की आदतों में परिवर्तन, बिना कारण रक्तस्राव, अचानक वजन घटना, अत्यधिक थकान, लगातार या बार-बार होने वाला दर्द, शरीर में मौजूद तिल में परिवर्तन, स्तन में असामान्य परिवर्तन, भूख में कमी, ऐसा घाव जो ठीक न हो।




सही समय पर इलाज और सकारात्मक सोच से बदली जिंदगी

कैंसर का पता चलने पर हमने डरने के बजाय इलाज पर ध्यान दिया। नियमित इलाज से आज हम कैंसर से मुक्त हो चुके हैं। शहीद पथ स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार को कैंसर सर्वाइवर्स के लिए हुए कार्यक्रम में ठीक हो चुके लोगों ने यह बात कही। इससे पहले इन सर्वाइवर्स ने यूपी टूरिज्म की डबल डेकर बस पर सवार होकर 1090 चौराहे से लेकर विधानसभा, रेजिडेंसी पार्क से हेतु हुए यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर पहचान और सही इलाज मरीज के जीवन को नई दिशा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed