सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two-day celebrations begin today on the birth anniversary of Pt. Birju Maharaj

Lucknow News: पं. बिरजू महाराज की जयंती पर दो दिवसीय समारोह आज से

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two-day celebrations begin today on the birth anniversary of Pt. Birju Maharaj
बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर। 
विज्ञापन
लखनऊ। महान कथक आचार्य पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज की जयंती पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन बुधवार से बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से किया जा रहा है। पहले दिन ‘नाट्यशास्त्र और समकालीन शास्त्रीय नृत्य विधाएं’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन भातखंडे संस्कृति विवि के जयशंकर सभागार में किया जाएगा। दूसरे दिन कथक नृत्य की प्रस्तुतियां कला मंडपम प्रेक्षागृह में होंगी।
Trending Videos


बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर ने मंगलवार को संंस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार को होने वाले व्याख्यान में मुख्य वक्ता होंगे प्रसिद्ध नाट्यशास्त्र विशेषज्ञ वाराणसी के डॉ. गौतम चटर्जी। मुख्य अतिथि होंगी भातखंडे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह। पांच फरवरी को कलामंडपम में सुप्रसिद्ध नृत्यांगना व कथक गुरु डॉ. पूर्णिमा पांडेय की मौजूदगी में कथक संस्थान के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां होंगी। पहली प्रस्तुति गायन की, दूसरी प्रस्तुति कथक युगल नृत्य की होगी जिसे असम की मां-बेटी की जोड़ी मरमी मेधी और मेघरंजनी प्रस्तुत करेंगी। तीसरी प्रस्तुति कदम्ब सेंटर फाॅर डांस एंड म्युजिक की ओर से की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान कथक संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed