फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Freight train runs at superfast speed, covers 456 km journey in 8 hours; Lucknow Division sets a new recor

UP: सुपरफास्ट रफ्तार से दौड़ी मालगाड़ी, 8 घंटे में पूरा किया 456 किमी का सफर; लखनऊ मंडल ने बनाया नया कीर्तिमान

Mon, 27 Jul 2026 07:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Jul 2026 07:12 PM IST
सार

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने मालगाड़ी संचालन में नया रिकॉर्ड बनाया। मालगाड़ी ने 456 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे 15 मिनट में तय करते हुए औसतन 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। रेलवे अधिकारियों ने इसे सुरक्षित, समयबद्ध और कुशल माल परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
UP: Freight train runs at superfast speed, covers 456 km journey in 8 hours; Lucknow Division sets a new recor
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बीते रविवार को एक मालगाड़ी को सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड से चलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल प्रशासन ने एनएमजी ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को सुपरफास्ट ट्रेन की गति 55 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलाया। इससे ट्रेन ने 456 किमी की दूरी 8:15 घंटे में पूरा किया।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि मालगाड़ी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजा तक का सफर पूरा किया। इसने 55 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से रफ्तार भरी। यह गति सुपरफास्ट ट्रेनों की औसत गति के बराबर या उससे अधिक होती है। मालगाड़ी परिचालन के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया गया है। इसे एक ही चालक दल द्वारा चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव के प्रयासों से यह रिकॉर्ड हासिल किया गया। 
विज्ञापन


इसमें मंडल परिचालन प्रबंधक अमित चतुर्वेदी और सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक गुलकेश मीणा, मुख्य नियंत्रक मोहम्मद शारिब और दिलीप श्रीवास्तव सहित स्टेशन स्टाफ, ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट का रोल अहम रहा। यह उपलब्धि लखनऊ मंडल की सुरक्षित और समयबद्ध मालगाड़ी संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। मंडल ने कुशल मालगाड़ी परिचालन के नए मानक स्थापित किए गए हैं। यह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का काम करेगी। इस कदम से माल ढुलाई में दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed