{"_id":"6a67658cd29154a2540e6cc9","slug":"video-video-kathaka-sathhaya-ma-catana-kamara-javaugdha-na-kathaka-ka-manamahaka-parasatata-sa-bthha-sama-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ‘कथक संध्या’ में चेतन कुमार जवड़ा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ‘कथक संध्या’ में चेतन कुमार जवड़ा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां
लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग में बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से आयोजित ‘कथक संध्या’ में राजस्थान के जयपुर घराने के प्रसिद्ध कथक कलाकार चेतन कुमार जवड़ा ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर और उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
चेतन कुमार जवड़ा ने पारंपरिक कथक शैली, भाव-भंगिमा, पद संचालन और शानदार लयकारी का प्रदर्शन कर सभागार में मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत किया गया। इस अवसर पर कला प्रेमियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।