{"_id":"6a67658456250db53c095ce4","slug":"video-video-kara-savara-na-kashara-ka-jabrathasata-kara-ma-bthana-ka-kaya-parayasa-esapa-na-shanpr-ka-chhanabna-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कार सवारों ने किशोरों को जबरदस्ती कार में बैठाने का किया प्रयास, एसीपी ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कार सवारों ने किशोरों को जबरदस्ती कार में बैठाने का किया प्रयास, एसीपी ने शुरू की छानबीन
इटौंजा फलाईओवर के पास शराब की दुकानों के सामने कार सवार शराबियों ने एक किशोरी को जबरदस्ती कार में बैठाने का प्रयास किया,लेकिन किशोरी ने किसी प्रकार भागकर खुद को उनसे बचाया।सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने कार सवार शराबियों को रोकने की बजाए उल्टे किशोरी और उसके पिता को नसीहत देने लगी।
सिंहामउ इटौंजा निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि,उनकी बेटी आकांक्षा रविवार की दोपहर लगभग दो बजे भतीजी के साथ दवाई लेकर इटौंजा कस्बे से घर लौट रही थी। सीतापुर हाइवे पर इटौंजा फलाईओवर के पास शराब की दुकानों के सामने से वह गुजर रही थी।
इसी दौरान एक कार सवार शराबियों में से एक के पैर पर बाइक का पहिया चढ गया। इस वजह से शराबी युूवकों ने कार से उतरकर उसकी बेटी को मारापीटा और हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। वह किसी प्रकार से हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और इटौंजा पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी कार सवारों पर कार्यवाही की मांग के लिए लिखित शिकायत दी।
लेकिन जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज करने की बजाए वह बाइक ही थाने पर खड़ी करवा लिया। एसीपी ने कहा कि इस घटना में लापरवाह पुलिस कर्मियों को बख्शा नही जाएगाा। वह जांच करवा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।