सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Good news for those traveling from Lucknow to Noida, two regular flights will operate from July 1; know th

यूपी: लखनऊ से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी, एक जुलाई से नियमित रूप से होंगी दो उड़ान; जानिए किराया

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Lucknow to Noida flight: लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को सौगात मिलने वाली है। लखनऊ से नोएडा के लिए नियमित रूप से दो उड़ान शुरू होंगी। 

UP: Good news for those traveling from Lucknow to Noida, two regular flights will operate from July 1; know th
लखनऊ से नोएडा शुरू होगी विमान सेवा।
विज्ञापन

विस्तार

 लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए 15 जून को सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन होना है। यह सेवा पहली जुलाई से यात्रियों को नियमित रूप से मिलेगी। खास यह है कि इंडिगो नोएडा के लिए दो सीधी उड़ानें शुरू करेगा। इसमें एक सुबह व दूसरी रात में संचालित होगी। उड़ान करीब एक घंटे में यात्रा पूरी करेगी।


सोमवार को लखनऊ से नोएडा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विशेष विमान सेवा 6ई-2278 सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई-2279 जेवर एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे रवाना होगी और रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नियमित उड़ानों का शेड्यूल
नोएडा से लखनऊ के लिए 6ई-7624 सुबह 5:50 बजे उड़ान भरकर सुबह सात बजे पहुंचेगी। वापसी में 6ई-7625 लखनऊ से सुबह 7:25 बजे उड़ान भरकर सवा घंटे बाद सुबह 8:40 बजे नोएडा पहुंच जाएगी। इसी क्रम में नोएडा से 6ई-7628 दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरकर शाम सवा चार बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से 6ई-7629 रात 9:40 बजे उड़ान भरकर एक घंटे दस मिनट बाद रात 10:50 बजे नोएडा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इतना चल रहा है किराया
नोएडा से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान का किराया 3394 रुपये जबकि लखनऊ से नोएडा के लिए 4021 रुपये चल रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमानों का किराया भी करीब इतना ही रहता है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली से नोएडा जाने की जहमत नहीं उठानी होगी।

बचेगा समय व खर्च
इंडिगो की यह विमान सेवा सातों दिन चलेगी। लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को अभी तक विमान से दिल्ली जाना पड़ता था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें मेट्रो या निजी साधनों से नोएडा पहुंचना पड़ता था, जिसमें 250-300 रुपये तक खर्च हो जाते थे। समय भी ज्यादा लगता था। नोएडा के लिए सीधी उड़ान ये यात्रियों के समय और पैसों की बचत होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed