सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP PAC band to be further strengthened recruitment for over 1,000 posts

UP News: यूपी पीएसी का बैंड होगा और मजबूत, एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; जानें पूरा अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी पीएसी का बैंड और मजबूत होगा। इसमें एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। डीजीपी मुख्यालय के प्रस्ताव पर पुलिस भर्ती बोर्ड प्रक्रिया शुरू करेगा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

UP PAC band to be further strengthened recruitment for over 1,000 posts
यूपी पीएसी। (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पीएसी के बैंड को और मजबूत किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पीएसी में बैंड के लिए 1254 नए पदों को सृजित किया जाएगा। इसके बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिये भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही पीएसी बैठक की नियमावली भी तैयार की जाएगी।


दरअसल, सीएम ने बीते दिनों पीएसी की समीक्षा के दौरान नए पदों का सृजन करने और नियमावली तैयार करने को कहा था। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण और संसाधन भी मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पहले चरण में 704 पदों को सृजित करने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेज दिया गया है। दूसरे चरण में 550 और पदों को सृजित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। वर्तमान में पीएसी में कुल 681 बैंडकर्मी हैं। महत्वपूर्ण आयोजनों में उनके प्रदर्शन की खासी सराहना भी होती है। इसी वजह से अब इसे विस्तार देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप बैंड भी शामिल

वर्तमान में पीएसी की कुल 33 वाहिनियों में से अभी 32 में ब्रास बैंड और 1 में पाइप बैंड है। राजधानी स्थित 32वीं वाहिनी के पाइप बैंड को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के लखनऊ मुख्यालय में चार सप्ताह का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। एसएसबी के पास भी अपना पाइप बैंड है। इसके अलावा गुरुग्राम की सीआरपीएफ अकादमी में भी प्रशिक्षण दिलाने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed