सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government minister says cow Its raining good because of cow slaughter is ban.

यूपी के मंत्री बोले, योगी राज में गोहत्या कम हुई, इसलिए खूब बरसे बदरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
UP government minister says cow Its raining good because of cow slaughter is ban.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी है, तब से अवैध बूचड़खाने बंद हो गए हैं। गोहत्या भी कम हुई है। इसलिए प्रकृति ने भी साथ दिया है और इस बार खूब बारिश हुई है। उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ ही मत्स्य पालन के लिए मछुआरों के हित में उठाए कदमों के बारे में भी बताया।

Trending Videos


ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर ने कहा कि ढाई साल में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए रात-रात भर जागकर बिजली आने का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि हर जिला मुख्यालय को चार लेन और ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों को दो लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने नगरीय जीवन के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

बताया कि रेरा का गठन किया है, ताकि घर खरीदने वाले लोगों के साथ अन्याय नहीं हो सके। कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि चर्चा के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी पहले की तरह ही प्रासंगिक हैं।

संघ की शाखा में गए थे गांधीजी

उद्यान राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि गांधीजी संघ की शाखा में भी गए थे। उन्होंने डॉ. हेडगेवार की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वे जातिविहीन समाज के संस्कार दे रहे हैं। राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने रिमोट सेंसिंग के फायदे बताए। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृत्ति योजना पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed