फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain continues in the state, rain alert issued for these ten districts on Wednesday; know the foreca

UP Weather: प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी, आज इन 10 जिलों में बरसात का रेड अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन के बाद बारिश में कुछ कमी हो जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain continues in the state, rain alert issued for these ten districts on Wednesday; know the foreca
यूपी में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तराई, पश्चिमी जिलों और पूर्वांचल में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई । मिर्जापुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संभल, चित्रकूट और बलिया समेत कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। बारिश से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन





मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि इस दौरान बुंदेलखंड के साथ सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को मिर्जापुर में सर्वाधिक 190 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शाहजहांपुर में 125 मिमी, सिद्धार्थनगर में 120.8 मिमी और गोरखपुर में 111 मिमी बारिश हुई। कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में ठहर जाएगी बारिश

राजधानी में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान भी घने बादलों से ढका रहा। दोपहर में कुछ देर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शाम को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम फिर से सुहाना बना दिया और लोगों को उमस से राहत मिली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि 26 जुलाई से राजधानी में एक बार फिर अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार के मुकाबले 5.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed