{"_id":"6a7c9a63cfdf9caf2b0654fb","slug":"up-home-department-now-active-on-poor-quality-of-lucknow-kanpur-expressway-seeks-status-report-from-nhai-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता पर अब गृह विभाग सक्रिय, NHAI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता पर अब गृह विभाग सक्रिय, NHAI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Wed, 12 Aug 2026 09:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:38 PM IST
सार
Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता के मामले में अब गृह विभाग भी सक्रिय हो गया है। उसने एनएचएआई से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चला रहा है सुधार का काम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में आ रही खामियों को लेकर गृह विभाग भी सक्रिय हो गया है। उसने एनएचएआई से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही निर्माण कार्य करने वाली फर्म पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड की अन्य परियोजनाओं पर इसके असर के बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
गृह विभाग के अधिकारी एनएचएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों से मिले। उन्होंने पूछा कि क्या पीएनसी को डिबार (काली सूची में डालना) कर दिया गया है? एनएचएआई के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी डिबार नहीं किया गया है। इस मामले में कार्रवाई अभी प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन
क्या इससे पीएनसी के अन्य कामों पर भी असर पड़ेगा? एनएचएआई के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वर्तमान में चल ही परियोजनाओं पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन निगरानी को लेकर और सतर्क रहा जाएगा। क्या भविष्य की परियोजनाओं को लेकर पीएनसी की भूमिका पर असर पड़ेगा?
विज्ञापन
इस सवाल के जवाब में एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भूमिका पर असर पड़ सकता है, लेकिन मामले में कोई भी निर्णय एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय से लिया जाएगा।