UP: शामली मुठभेड़ में बलिदान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक, छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक
शामली में अपराधियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए इंस्पेक्टर को मरणोपरांत राष्ट्रपति का वीरता पदक मिलेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 और अग्निशमन सेवा के 16 कर्मियों को वीरता पदक दिया जाएगा। छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक मिला है। अग्निशमन कर्मियों को बचाव अभियानों में साहस के लिए सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मरणोपरांत राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषित राष्ट्रपति पुलिस पदकों में यूपी पुलिस के 12 और फायर सर्विस के 16 अधिकारियों आदि को वीरता पदक मिलेगा। वहीं, छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला है।
शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साथ यूपी पुलिस के डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, एसटीएफ के दरोगा अक्षय परवीर त्यागी (दूसरी बार), एसटीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार (दूसरी बार), एसटीएफ के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, एसटीएफ के हेड कांस्टेबल संजय सिंह, एसटीएफ के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार (दूसरी बार), हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार को भी वीरता पदक दिया गया है।
टिड्डा, दुजाना और कपिल को ढेर करने में मिला पदक जिन 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक मिलेंगे, उनमें से सात पुलिसकर्मी एसटीएफ के शामिल हैं। एसटीएफ की टीमों ने तीन बड़े अपराधियों आसिफ उर्फ टिड्डा, अनिल दुजाना और कपिल को मुठभेड़ में मार गिराया था। शामली में हुई अनिल दुजाना से मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील कुमार बलिदान हुए थे। हालांकि उनकी टीम ने अनिल को मार गिराया था।
सैकड़ों जिंदगियां बचाने वाले 16 जांबाजों को पदक
गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित सुनेहरी रेजीडेन्सी में 3/4 मार्च 2026 की रात लगी आग में फंसे 160 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इसके लिए फायर सर्विस के सीएफओ राहुल पाल (दूसरी बार), एफएसओ मूलचंद सिंह, फायरमैन नेत्रपाल सिंह, ड्राइवर सतेंद्र सिंह (दूसरी बार), ड्राइवर राम पाल सिंह, फायरमैन जोगेंद्र सिंह (दूसरी बार), फायरमैन विनय यादव, फायरमैन आयुष्मान कुमार शर्मा (दूसरी बार), फायरमैन दीपक कुमार-I और फायरमैन उमाकांत शुक्ला को वीरता पदक मिलेगा।
वहीं 14 अप्रैल 2025 को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने पर दमकल की टीम ने 232 मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों व अन्य लोगों को सुरक्षित बचाया था। इसके लिए एफएसओ सुशील कुमार, एफएसओ धर्मपाल सिंह, एफएसओ सुमित प्रताप सिंह, फायरमैन प्रवेश कुमार, फायरमैन विवेक कुमार पटेल और फायरमैन पुष्पेंद्र सिंह को वीरता पदक दिया जाएगा।
छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक
विशिष्ट सेवाओं के लिए डीजी होमगार्ड ध्रुवकांत ठाकुर, एडीजी पदमजा चौहान, एडीजी प्रशांत कुमार, सहायक सेनानायक देव नारायण यादव, सहायक सेनानायक अजय कुमार त्रिपाठी और डीएसपी विकास श्रीवास्तव को राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।