सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Keshav Prasad Maurya said - Rural roads will be improved with waste plastic, roads will last even in rain.

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- वेस्ट प्लास्टिक से संवरेंगी ग्रामीण सड़कें, बारिश में भी टिकेंगी राहें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में अब प्लास्टिक कचरे का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। इस तकनीक से सड़कें अधिक मजबूत, टिकाऊ और जलरोधी बनेंगी। इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा, निर्माण लागत घटेगी और ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा। सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के जरिए गांवों की अर्थव्यवस्था और सुविधाओं को मजबूत करना है।

UP: Keshav Prasad Maurya said - Rural roads will be improved with waste plastic, roads will last even in rain.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में अब वेस्ट प्लास्टिक तकनीक नई पहचान बनने जा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल ग्रामीण संपर्क मार्गों की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।



उन्होंने बताया कि उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूपीआरआरडीए) की ओर से सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक के तहत सड़क की ऊपरी परत में डामर के साथ वेस्ट प्लास्टिक मिलाया जाता है। इससे सड़कें अधिक मजबूत, टिकाऊ और जल-प्रतिरोधी बनती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कचरे से कंचन के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अहम कदम है। प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने या जलाने के बजाय सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और कचरे के प्रभावी निस्तारण का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्लास्टिक मिश्रित सड़कें सामान्य सड़कों की तुलना में अधिक भार सहन कर सकती हैं। इनमें पानी का असर भी कम पड़ता है, जिससे बारिश के दौरान गड्ढे बनने की समस्या घटती है। साथ ही डामर की खपत कम होने से निर्माण लागत में भी बचत होती है। कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से यह तकनीक पर्यावरण के लिए भी लाभकारी साबित हो रही है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मजबूत सड़क नेटवर्क से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजारों तक पहुंच आसान होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में वेस्ट प्लास्टिक तकनीक का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
 

ममता बनर्जी पर केशव मौर्य ने कही ये बात 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। पार्टी के भीतर पड़ी टूट को लेकर उन्होंने कहा जो राजनीतिक दल भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की राजनीति करते हैं, उनका यही हश्र होता है। ऐसे दलों का अंत तय है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौर्य ने कहा कि आने वाले समय में देश के सभी परिवारवादी राजनीतिक दलों की स्थिति ऐसी ही होने वाली है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी के ठिकानों पर पड़े छापे को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, उसके यहां जांच एजेंसियों की कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में उनका देश की सेवा करना प्रत्येक भारतीय और भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने लगातार विकास किया है, जिससे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा देश में आपातकाल जैसी स्थिति होने के दावों पर भी मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई राहुल गांधी को समझा सके तो समझा दे कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा आपातकाल लगाने में नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करने में विश्वास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed