UP: बीबीएयू में शुरू होंगे छह पीजी व 11 गैर-सीयूटी स्किल बेस्ड कोर्स, एनआरआई कोटा होगा लागू; जानें पूरी डिटेल
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय सत्र 2026-27 से छह नए स्नातकोत्तर और 11 कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करेगा। दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों का विस्तार, एनआरआई कोटा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता में डिप्लोमा और आधुनिक कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन तिथियां और शुल्क भी घोषित कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) सत्र 2026-27 से पीजी के छह नए कोर्स और 11 गैर-सीयूटी स्किल बेस्ड पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। हालांकि इनमें से कुछ कोर्स पिछले साल भी शुरू किए गए थे लेकिन छात्र संख्या कम होने के कारण संचालित नहीं हो सके।
इन्हें नए सिरे से अन्य नवीन पाठ्यक्रमों के साथ शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विवि के कुलपति राज कुमार मित्तल ने बताया कि इस बार कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी कार्यक्रमों में एनआरआई कोटा को प्रोत्साहन, उच्च स्तरीय हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सुविधाओं की स्थापना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान दोनों क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले शोध जर्नलों के प्रकाशन और उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा देने जैसी अनेक योजनाएं विवि की भावी विकास रणनीति का हिस्सा हैं।
इन नए कोर्सों के संचालन को मिली हरी झंडी
नए पीजी कोर्स : एमए (डवलपमेंट स्टडी), एमकॉम, एमएससी (इंटीरियर एंड स्पेस डिजाइन), एमए (जियोग्राफी), एमए (इंग्लिश)।
गैर-सीयूटी स्किल बेस्ड कोर्स : सोशल मीडिया मार्केटिंग, फिल्म एंड थियेटर एक्टिंग एंड एडिटिंग डिजाइन, डिजाइन एंड ग्राफिक्स, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, मैन्युस्कि्रप्टोग्राफी, जेरिएट्रिक न्यूट्रिशन एंड वेलनेस में पीजी डिप्लाेमा। डिप्लोमा इन फूड क्वालिटी एनालिसिस, सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकी एंड वीडियो जॉकी।
एक करोड़ रुपये के विकास कार्य घोषित
कुलपति ने बताया कि विवि में एक व्याख्यान कक्ष परिसर का निर्माण सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। अमेठी परिसर में लगभग एक करोड़ रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सूचना प्रौद्योगिकी सुविधाओं का विस्तार और 60 कंप्यूटरों वाली लैब शामिल है। लखनऊ परिसर को नेट-जीरो कार्बन परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसमें जैव विविधता संरक्षण और ई-कचरा पुनर्चक्रण जैसी योजनाएं हैं। विवि में 200 कंप्यूटरों वाली आधुनिक कंप्यूटर लैब भी बन रही है। विवि में लगभग 200 कंप्यूटरों से युक्त आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना, हॉबी क्लबों के माध्यम से गतिविधियों को बढ़ावे के साथ छात्रावासों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
55 सीयूईटी-पीजी और 10 गैर-सीयूईटी पाठ्यक्रम
प्रवेश प्रकोष्ठ समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि विवि में 55 सीयूईटी-पीजी आधारित और 10 गैर-सीयूईटी पाठ्यक्रम हैं। इनमें एमए., एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमएड, एलएलएम, एमटेक जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सीयूईटी-पीजी के लिए आवेदन 14 मई से 7 जून तक होंगे, जिसमें विलंब शुल्क के साथ 13 जून तक आवेदन कर सकते हैं। गैर-सीयूईटी कोर्स के लिए आवेदन 25 मई से 24 जून तक चलेंगे। विलंब शुल्क के साथ 30 जून होंगे।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांगजन के लिए 300 रुपये है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।