फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kidnapping case dragged on for 24 years; accused had married the victim

UP: 24 साल तक चलता रहा अपहरण का मुकदमा, आरोपी ने पीड़िता से कर ली थी शादी, दोनों के तीन बच्चे भी

Sun, 19 Jul 2026 08:53 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 08:53 AM IST
सार

मामले में घटना के 24 साल बाद ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। जबकि, अपहरण के आरोपी ने उसी लड़की से शादी कर ली और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। कोर्ट ने उनके वर्तमान पारिवारिक जीवन को देखते हुए उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।

विज्ञापन
UP: Kidnapping case dragged on for 24 years; accused had married the victim
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

2001 में 15 साल की किशोरी के अपहरण के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कहा कि मुकदमे में तारीख पर तारीख पड़ना आपराधिक न्याय व्यवस्था की पहचान नहीं बन सकता।

विज्ञापन


24 साल से लंबित मामले की सुनवाई पर कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष और त्वरित सुनवाई का अधिकार है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने, मुकदमे में हुई असाधारण देरी और उनके वर्तमान पारिवारिक जीवन को देखते हुए उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फेसबुक पर विदेशी युवती बनकर फंसाया, फिर 68 लाख ठगे, नाइजीरियन तस्कर 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार


बहराइच के इस मामले में घटना के 24 साल बाद ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। जबकि, अपहरण के आरोपी ने उसी लड़की से शादी कर ली और दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल अग्रिम जमानत की अर्जी पर न्यायमूर्ति राजीव भारती की एकल पीठ ने मुकदमे की सुनवाई में इतनी अधिक देरी को व्यक्ति के त्वरित सुनवाई के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया। साथ ही बहराइच निवासी आरोपी अजय कुमार और अन्य को अग्रिम जमानत दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed