फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atrocities against innocent four-year-old girl in Lucknow accused van driver arrested police questioning him

UP News: राजधानी में चार वर्ष की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी वैन चालक गिरफ्तार; पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 19 Jul 2026 02:43 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 02:43 PM IST
सार

राजधानी में चार वर्ष की मासूम बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Atrocities against innocent four-year-old girl in Lucknow accused van driver arrested police questioning him
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में नर्सरी की चार वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल वैन चालक गिरीश मिश्रा पर लगा है। घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल की है।

विज्ञापन


बताया गया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वैन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी, कमलेश दीक्षित ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की  जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed