सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Leave of electricity workers of the state banned till 30 September, Energy Minister responded to the alleg

यूपी: प्रदेश के बिजली कर्मियों के अवकाश पर 30 सितंबर तक लगी रोक, ऊर्जा मंत्री ने आरोपों का दिया जवाब

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Jul 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Power crisis in UP: प्रदेश में बिजली संकट को देखते हुए बिजली कर्मियों के अवकाश पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। इसके पीछे बरसात में हो रही फॉल्ट बताई जा रही हैं। 
 

UP: Leave of electricity workers of the state banned till 30 September, Energy Minister responded to the alleg
ऊर्जा मंत्री ने दी कर्मचारियों को चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली कर्मचारियों के अवकाश पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 30 सितंबर तक किसी भी कर्मचारी को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बरसात की वजह से होने वाली फॉल्ट को लेकर यह फैसला किया गया है। 

Trending Videos


बिजली व्यवस्था पर उठाए गए सवाल का ऊर्जा मंत्री ने दिया जवाब
 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बिजली व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाब दिया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि इन दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बिजली को लेकर चिंता सता रही है। इन दोनों ने अपने लंबे शासनकाल में इसकी एक चौथाई भी चिंता की होती तो भाजपा को विरासत में देश और प्रदेश की ऐसी खस्ताहाल व्यवस्था नहीं मिली होती। उन्होंने कहा कि फेक वीडियो चलाकर, वीडियो की ग़लत एडिटिंग अव्यवस्था दिखाई जा रही है। जबकि बलिया, मथुरा और सुल्तानपुर का वीडियो फेक निकला है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बिजली सुधार के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को भी गिनाया है। बताया कि 1.59 लाख किलोमीटर जर्जर तार पिछले तीन वर्ष में बदले गए हैं। 29 लाख नए खंभे लगाए गए हैं। इसी तरह हर तरह की व्यवस्था सुधारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed