फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Legislature Session: CM pays heartfelt tribute to 21 former members as well.

UP Vidhansabha: सीएम ने पूर्व 21 सदस्यों को भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व सपा विधायक के कार्यों को याद किया

Mon, 03 Aug 2026 03:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 03 Aug 2026 03:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल सत्र के पहले दिन सदन के 21 पूर्व सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सपा विधायक आलम बदी के कार्यों को याद किया।

विज्ञापन
UP Legislature Session: CM pays heartfelt tribute to 21 former members as well.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी के निधन पर मानसून सत्र के पहले दिन शोक जताया। सीएम ने 21 पूर्व सदस्यों को भी अपनी भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आलम बदी जी की राजनीतिक सक्रियता हर जनप्रतिनिधि को प्रेरित करती थी। उनका निर्वाचित होना यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में यदि हम जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखती।

विज्ञापन


नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी का निधन बीती 23 जुलाई को हो गया। उनकी आयु 90 वर्ष से अधिक थी। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आलम बदी सदन के वरिष्ठ और सबसे वयोवृद्ध सदस्य थे। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ के बिंदवल में हुआ था। वर्तमान विधानसभा में वे पांचवीं बार सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। वे सर्वप्रथम 1996 के मध्यावधि चुनाव में चुने गए थे। इसके पश्चात 2002, 2012, 2017 व 2022 में निर्वाचन क्षेत्र निजामाबाद (आजमगढ़) से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। 
विज्ञापन


वे विधानसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य रहे। वर्तमान में विधानसभा की आचार समिति के भी सदस्य थे। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी राजनीतिक सक्रियता अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करती थी। आलम बदी का निर्वाचित होना दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में यदि हम जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहे तो आयु की सीमा मायने नहीं रखती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि आलम बदी सरल, विनम्र व जनसामान्य से जुड़े जनप्रिय नेता थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में वे सादगी और बेदाग छवि के लिए जाने जाते थे। समाज के गरीब-वंचित वर्ग के उत्थान, सामाजिक कार्यों, शिक्षा के प्रसार में उनकी विशेष रुचि थी। वे अपने क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को लेकर सदैव सदन में आवाज उठाते थे। व्यवहार कुशल व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के विकास व जनता के कल्याण के लिए वह सदैव समर्पित रहे। आलम बदी के निधन से प्रदेश ने कुशल राजनीतिज्ञ व समाजसेवी को खो दिया है। 


सीएम ने 21 पूर्व सदस्यों को भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने पूर्व सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’, ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह, हनुमंत सिंह के निधन पर भी शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed