{"_id":"69f3254d12b81f84d50d4a05","slug":"up-licenses-of-six-milk-production-units-in-bulandshahr-and-saharanpur-suspended-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर और सहारनपुर की छह दुग्ध उत्पादन इकाइयों के लाइसेंस निलंबित, अफसरों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर और सहारनपुर की छह दुग्ध उत्पादन इकाइयों के लाइसेंस निलंबित, अफसरों पर भी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मामले में सहारनपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य अफसरों को लखनऊ संबद्ध किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर और बुलंदशहर में दुग्ध उत्पाद इकाइयों में कमियां पाए जाने पर छह इकाइयों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। तीन केंद्रीय इकाइयों के किए खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली को पत्र भेजा गया है। वहीं, सहारनपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सहायक अधिकारी को मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
Trending Videos
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डॉ रोशन जैकब को सहारनपुर और बुलंदशहर से कई शिकायतें मिली थीं। इस पर मंगलवार को दोनों जिले में प्रदेश स्तरीय 49 विशेष प्रवर्तन टीमें भेजी गई। टीमों ने दोनों जनपदों के सभी प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद के निर्माण से संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान एवं दुग्ध अवशीतन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें से 47 प्रतिष्ठान संचालित पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस विशेष अभियान में निर्माण इकाइयों के लाइसेंस की स्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था, अभिलेखों का रखरखाव, अपमिश्रकों की उपस्थिति, पाश्चुरीकरण प्रक्रिया, शीत नियंत्रित वातानुकूलित संग्रहण तथा विगत 1 माह का दुग्ध क्रय का रिकार्ड एवं उसके पैरामीटर्स का विशेष निरीक्षण कराया गया।
बुलंदशहर में की गयी कार्रवाई में 35 इकाइयों से कुल 112 नमूने और सहारनपुर में 12 इकाइयों से 21 नमूने लिए गए। बुलंदशहर में 503.5 मीट्रिक टन दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5.75 करोड़ तथा सहारनपुर में 25 किग्रा क्षमता के 782 वैग स्किम्ड मिल्क पाउडर, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 94 लाख जब्त किया गया।
पुराने उत्पादों की नई पैकिंग
निरीक्षण के दौरान इकाइयों के हाइजीन की स्थिति गुणवत्तापरक न होने, दुग्ध क्रय के रिकार्ड न होने तथा पुराने खाद्य पदार्थों को करंट डेट से रिपैक किये जाने तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के क्रम में 6 राज्य स्तरीय इकाइयों के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गई। तीन केंद्र स्तरीय इकाइयों के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति क्षेत्रीय निदेशक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली की गई है। 20 राज्य स्तरीय इकाइयों को सुधार सूचना जारी की गयी है। कदाचार की शिकायतों के मद्देनजर सहारनपुर के सहायक आयुक्त (खाद्य) मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनन्जय शुक्ला को मुख्यालय से संबद्ध तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमनपाल को निलंबित कर दिया गया है।
