{"_id":"69f32206f64fc89b1d086887","slug":"uproar-over-ugc-issue-at-rss-media-interaction-in-lucknow-event-had-to-be-halted-midway-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा, बीच में ही बंद करना पड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा, बीच में ही बंद करना पड़ा कार्यक्रम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा हो गया। इसके चलते कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
आरएसएस का मीडिया संवाद कार्यक्रम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर पहुंचे। इस मौके पर यूजीसी के मुद्दे को लेकर हंगामे जैसा माहौल बन गया। नरेंद्र ठाकुर सवालों के जवाब नहीं दे पाए।
Trending Videos
संवाद में यह सवाल उठा कि आरएसएस यूजीसी के मुद्दे पर कोई आंदोलन क्यों नहीं कर रहा? इस पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस खुद कोई आंदोलन नहीं करता। उसका ऐसा कोई इतिहास नहीं है। यह भी कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसको लेकर लोगों ने तर्क दिया कि आरएसएस ने ही राम मंदिर का आंदोलन किया। जब राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में चल रहा था, तब भी आरएसएस का आंदोलन जारी था। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भी आरएसएस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
इन सब सवालों के बीच मीडिया संवाद का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसको लेकर आरएसएस के नरेंद्र ठाकुर ने यह कहा कि देश में कई जगह उन्होंने मीडिया संवाद किया है, लेकिन इस तरह का मीडिया संवाद उन्होंने कहीं नहीं देखा। इसको लेकर उनको दुख भी है। इस तनाव के बीच मीडिया संवाद बीच में ही समाप्त हो गया।
