सब्सक्राइब करें

UP : नन्हे आर्यमन की ऊंची उड़ान, सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' के बाद अब बॉर्डर-2 में आएंगे नजर

अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

आर्यमन ने कहा कि दिलजीत दोसांझ मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। उनके इंडिया टूर प्रमोशन के वीडियो में भी काम किया, बाद में बाॅर्डर-2 फिल्म में भी उनके साथ काम करके खूब मजा आया।

विज्ञापन
UP: Little Aryaman is flying high, after the film 'Sikander' with Salman Khan, he will now be seen in Border 2
आर्यमन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चेहरे पर मासूमियत के साथ दिल जीत लेने वाली मुस्कान को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि आठ साल की उम्र में शहर के आर्यमन श्रीवास्तव ने महज दो साल में 40 से ज्यादा विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में अभिनय कर चुके आर्यमन अब जल्द ही बड़े बैनर की फिल्म बॉर्डर-2 में नजर आएंगे। मुंबई के प्रतिष्ठित कैंपियन स्कूल में कक्षा तीन के छात्र आर्यमन दीपावली मनाने दादा-दादी के पास अपने घर लखनऊ आए तो अमर उजाला के साथ उन्होंने विस्तार से बातचीत की।



शहर के इंदिरानगर में ब्रह्मपुरी निवासी अमृतेश श्रीवास्तव मुंबई में परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत एनपीसीआईएल में कार्यरत हैं। उनके छोटे बेटे आर्यमन ने करीब दो साल पहले ही विज्ञापन फिल्मों के लिए शूटिंग की शुरुआत की और इतने कम समय में ही 40 से अधिक नामचीन ब्रांडों के साथ काम कर चुके हैं। सबसे पहले उन्हें शोहरत तब मिली जब वे चर्चित विज्ञापन में अभिनेत्री फरीदा जलाल के साथ नजर आए। अभिनेत्री करीना कपूर के साथ एनईसीसी के एक अभियान में मशहूर विज्ञापन में दिखाई दिए जिसकी पंच लाइन थी - संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे।
 

Trending Videos
UP: Little Aryaman is flying high, after the film 'Sikander' with Salman Khan, he will now be seen in Border 2
सिकंदर' के बाद अब बॉर्डर-2 में आएंगे नजर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आर्यमन ने बताया कि उन्होंने टीवी सीरियल अनुपमा और ज्यादा मत उड़ में भी काम किया। आर्यमन की पहली वेब सीरीज द सर्च : नैना मर्डर केस है जिसमें वे मशहूर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। आर्यमन ने बताया कि उन्होंने फिल्म नीरजा के लिए नेशनल अवॉर्ड विजेता मशहूर फिल्म निर्देशक राम माधवानी और कई फिल्मों के निर्देशक वासन बाला के साथ भी काम किया है।

दिलजीत दोसांझ पसंदीदा अभिनेता
आर्यमन ने कहा कि दिलजीत दोसांझ मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। उनके इंडिया टूर प्रमोशन के वीडियो में भी काम किया, बाद में बाॅर्डर-2 फिल्म में भी उनके साथ काम करके खूब मजा आया। वह पढ़ाई और स्कूल की सभी गतिविधियों पर भी बराबर ध्यान देते हैं। 

कई बार तो जब वे शूटिंग में व्यस्त होते हैं तो वहां स्कूल बैग लेकर जाते हैं जहां उनकी मां श्वेता ही उन्हें पढ़ाती हैं। आर्यमन ने बताया कि उन्हें स्पोर्ट्स में तैराकी और बैडमिंटन पसंद है। मां श्वेता ने कहा कि आर्यमन पढ़ाई में भी बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Little Aryaman is flying high, after the film 'Sikander' with Salman Khan, he will now be seen in Border 2
आर्यमन श्रीवास्तव ने महज दो साल में 40 से ज्यादा विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बड़े होकर बनना है अच्छा अभिनेता
आर्यमन ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में ही कॅरिअर बनाना चाहता हूं। मुझे बड़ा एक्टर बनना है। हालांकि ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट के दौरान होने वाली प्रक्रिया से काफी बोर हो जाता हूं, लेकिन कैमरे के सामने आते ही मेरे भीतर का कलाकार जाग उठता है। वे मोबाइल फोन और गेमिंग से दूरी बनाकर रखते हैं। आर्यमन के पिता अमृतेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास एक विज्ञापन फिल्म के लिए बच्चों के ऑडिशन का प्रस्ताव आया था जिसे भरकर भेजा जिसमें आर्यमन का चयन हो गया। इसके बाद ढेर सारे ऑफर आने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed