सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow Metro tickets can now be booked from home, QR ticketing system launched; learn about the new featu

UP: अब घर बैठे बनेंगे लखनऊ मेट्रो के टिकट, क्यूआर टिकटिंग प्रणाली शुरू; जानिए क्या है नई सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ मेट्रो में अब यात्री घर बैठे क्यूआर कोड से टिकट बुक कर सकेंगे। हजरतगंज स्टेशन पर एमडी सुशील कुमार ने नई टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया। मोबाइल ऐप, टिकट काउंटर और वेंडिंग मशीन से क्यूआर टिकट मिलेंगे। जल्द ही एनसीएमसी कार्ड सुविधा भी शुरू होगी।

UP: Lucknow Metro tickets can now be booked from home, QR ticketing system launched; learn about the new featu
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। यात्री अब घर बैठे टिकट बुक करवा सकेंगे। उन्हें मेट्रो स्टेशन पर टिकट की कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं है। क्यूआर कोड से टिकट बुक करने की सुविधा का शुभारंभ सोमवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

Trending Videos


एमडी सुशील कुमार ने इस सहूलियत का शुभारंभ किया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग प्रणाली को और अधिक सरल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। अब मेट्रो यात्री घर बैठे क्यूआर टिकट बुक कर मेट्रो यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप - लखनऊ मेट्रो ऑफिशियल, टिकट वेंडिंग मशीन तथा टिकट काउंटर के माध्यम से क्यूआर टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक ऐप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को उनके मोबाइल में डिजिटल रूप में क्यूआर टिकट मिल जाएगा। जबकि टिकट काउंटर एवं निर्धारित टिकट वेंडिंग मशीन से पेपर क्यूआर टिकट प्राप्त किया जा सकेगा। क्यूआर टिकट के माध्यम से सफर करने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन के प्रवेश एवं निकास के दौरान पीली पट्टी से चिह्नित ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन(एएफसी) गेट पर क्यूआर टिकट को स्कैन कर आसानी से आ-जा सकेंगे। प्रवेश एवं निकास, दोनों ही समय क्यूआर टिकट को पीली पट्टी वाले गेट पर स्कैन करना जरूरी होगा। 

नई टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई

मेट्रो प्रशासन की ओर से सभी मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर सपोर्ट करने वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। प्रत्येक स्टेशन पर कम से कम एक क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीन एवं एक क्यूआर सपोर्टेड टिकट काउंटर बनाया गया है।


क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीन पर यूपीआई से भी भुगतान किया जा सकेगा। अन्य टिकट वेंडिंग मशीनों से पूर्व की भांति टोकन आधारित यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। क्यूआर टिकट उपलब्ध कराने वाली मशीनों पर क्यूआर सपोर्ट स्टिकर लगाए गए हैं, जिससे यात्री इन्हें आसानी से पहचान सकेंगे। 

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहाकि क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली का यह शुभारंभ लखनऊ मेट्रो की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह नई व्यवस्था स्मार्ट ट्रेवेल की अवधारणा पर आधारित है, जिसके तहत कहीं से भी अपना टिकट बुक कर सकते हैं। लखनऊ मेट्रो में क्यूआर टिकट के साथ यात्रा करने वाले पहले यात्री वत्सल बरन बने। उन्होंने कहा कि घर बैठे टिकट बुक करने से समय बचेगा और यात्रा पहले से ज्यादा सरल हो जाएगी।

एनसीएमसी कार्ड जल्द

लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों पर यात्रियों के सफर को और आसान बनाने के लिए जल्द ही वन नेशन, वन कार्ड की परिकल्पना के आधार पर कानपुर और आगरा की तर्ज पर लखनऊ में एनसीएमसी कार्ड की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे यात्री देशभर की उन मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे, जहां एनसीएमसी कार्ड की सुविधा रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed