सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नगर निगम ने प्रापर्टी डीलरों के कब्जे से छुड़ाई नौ करोड़ की सरकारी जमीन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
नगर निगम ने प्रापर्टी डीलरों के कब्जे से छुड़ाई नौ करोड़ की सरकारी जमीन
Trending Videos


बस्तौली और अमौसी गांव में हटाया गया कब्जा
नोटिस के बाद भी नहीं बंद किया था निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाकर करीब नौ करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान टीमों को विरोध का भी सामना करना पड़ा।

नगर निगम के नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम बस्तौली की गाटा संख्या-99 की भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है तथा यह नगर निगम के अधीन शासकीय भूमि है। इस कुछ व्यक्तियों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल का निर्माण कर प्लॉटिंग कर रहे थे। जानकारी के बाद कब्जा खाली करने के लिए नोटिस भी दी गई मगर कब्जेदार ने जमीन नहीं छोड़ी। जिसके बाद सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की बाजार कीमत करीब सात करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इधर भी अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन

नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बताया कि अमौसी गांव में तीन खसरा नंबरों की बंजर, खलिहान और नवीन परती जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। यह जमीन सरकारी है, जिसको लेकर कब्जा हटाने को कहा गया। जब कब्जा नहीं हटाया गया तो सोमवार को स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध के बीच अवैध कब्जे को हटाया गया। मौके पर किए गए निर्माण भी ध्वस्त किए गए। खाली कराई गई जमीन की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed