सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a

UP Big News: योगी बोले- विपक्ष से उम्मीद बेवकूफी, अखिलेश ने कहा- भाजपा ने की गुप्त बैठक; दूल्हे की मौत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

 

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
सदन में बोलते सीएम योगी - फोटो : DD UP YT

'पहले यूपी अपराध-अराजकता का गढ़ था'

सीएम ने कहा कि यूपी को बीमारू राज्य कहकर लोग इसका मजाक उड़ाते थे। आज देश की जीडीपी में 9.5 फीसदी है। प्रति व्यक्ति आया तीन गुना हुई है। 8.5 वर्षों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया, हां टैक्स चोरी रोकी है। आज रेवेन्यू सरप्लस प्रदेश के रूप में हम हैं। 2017 से पहले कृषि के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं थी। किसान सिर्फ वोट बैंक था। आज लागत कम उत्पादन ज्यादा है। आज किसान विकास का साथी है। जो भी पैसा होता है, डीबीटी के माध्यम के सीधे अन्नदाता के खातों में जाता है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश यादव बोले- भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई थी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। फॉर्म-7 के जरिये भाजपा वोटों की चोरी कर रही है। आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है। भाजपा सरकार वोट काटकर चुनाव जीतना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर

 

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामला - फोटो : पीटीआई

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने आगरा से गया था विष्णु, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर आगरा एसटीएफ ने बाह के बिजौली के रहने वाले विष्णु कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। उसके अलावा हरियाणा से भी चार युवक पकड़े गए हैं। सभी को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ लेकर गई है। मुंबई में घटना का खुलासा किया जाएगा। विष्णु कुशवाहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पिछले दिनों पुलिस ने उसे पकड़ा था। एक बार फिर उसका नाम आने के बाद गिरफ्तारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

रिटायर्ड फौजी ने खेला खूनी खेल, पत्नी-बेटे की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव नई बस्ती में सोमवार सुबह रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक में कटकर जान दे दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
बम विस्फोट की धमकी पर अलर्ट। - फोटो : amar ujala

लखनऊ कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में आईएसआई का जिक्र

लखनऊ कोर्ट में ई-मेल से सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची। कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। इससे पहले शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
ग्रेटर नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा, अब लापरवाही के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मासूम की लापरवाही के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। एक ही महीने पहले नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता फिर दिल्ली में कमल और अब रविवार को ग्रेटर नोएडा में लापरवाही के गड्ढे का शिकार तीन साल का मासूम देवांश हो गया। पढ़ें पूरी खबर

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
घायल युवक का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बहन के बॉयफ्रेंड के घर घुसे सगे भाई, सर्जिकल ब्लेड से गला रेता

लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित खुशहालगंज गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक के घर पहुंच कर युवती के दो सगे भाइयों ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसके गले में 25 टांके लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
 

Yogi said it was foolish to expect anything from the opposition. Akhilesh said the BJP held a secret meeting a
मृतक दूल्हे और उसके रिश्तेदार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूल्हे संग रिश्तेदार की मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंद दीं खुशियां

आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के नरहौली एवं जरार के बीच ढाबे के पास रविवार की शाम 6 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे सड़क पर घिसटे बाइक सवार आम का पुरा के जितेन्द्र (21) एवं भाऊ पुरा के सचिन (16) की दर्दनाक मौत हो गई। जितेन्द्र का 17 फरवरी को लग्नोत्सव था। परिवार में शादी की खुशियां मातमी कोहराम में तब्दील हो गई हैं। पढ़़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed