फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major crime in the capital; teenage girl abducted and held captive in a hotel

UP: राजधानी में बड़ी वारदात, किशोरी का अपहरण कर होटल में बंधक बनाया; तीन दिन तक किया दुष्कर्म

Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM IST
सार

ननद पड़ोस के गांव में रहने वाली राबिया और खुशबू के घर में बंधक है। मौके पर वह घरवालों के साथ आरोपियों के मकान पर पहुंचीं और उसे छुड़ाया। 

विज्ञापन
UP: Major crime in the capital; teenage girl abducted and held captive in a hotel
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उनकी 16 वर्षीय ननद का अपहरण कर होटल में तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक दर्ज एफआईआर के जरिये महिला ने बताया कि उनकी ननद 17 जुलाई को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। घरवालों ने उसे तलाशने का काफी प्रयास किया मगर कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

आरोपियों के मकान तक पहुंची पुलिस

इस बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि ननद पड़ोस के गांव में रहने वाली राबिया और खुशबू के घर में बंधक है। मौके पर वह घरवालों के साथ आरोपियों के मकान पर पहुंचीं और उसे छुड़ाया। पूछताछ करने पर ननद ने बताया कि उसका अपहरण राबिया और खुशबू ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


18 जुलाई को राबिया अपने पति के साथ उन्हें लेकर पीजीआई इलाके में स्थित एक होटल पहुंची थीं। यहां उन्हें बंधक बना लिया गया। फिर आरोपी राबिया ने परिचित बिजनौर के ढुड़वा निवासी द्वारिका प्रसाद को बुला लिया। यहां आरोपी ने तीन दिन तक उनसे दुष्कर्म किया। फिर राबिया उन्हें अपने घर ले आई। 

ननद को छुड़ा कर थाने में सूचना दी

महिला ने ननद को छुड़ा कर थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की दो टीमों और एक टीम सर्विलांस की आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed