सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major Relief for Teachers in Government Secondary Schools—Transfers to be Completed by End of June; Check

UP: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बड़ी राहत, जून अंत तक होंगे तबादले; जानें अपडेट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 02 Jun 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के तबादलों को लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जून के अंत तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। जल्द ही विस्तृत समय-सारिणी जारी होगी। इस फैसले से लंबे समय से तबादले की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

UP: Major Relief for Teachers in Government Secondary Schools—Transfers to be Completed by End of June; Check
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने शिक्षकों के तबादलों को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत जून माह के अंत तक तबादला प्रक्रिया पूरी किए जाने की तैयारी है।शासनादेश जारी होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही तबादलों के लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी करेगा। इसके अनुसार आवेदन, सत्यापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी कराई जाएगी।

Trending Videos


शिक्षक लंबे समय से तबादला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। शासन के इस निर्णय से विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षकों को सुविधा मिलेगी और उनकी स्थानांतरण संबंधी मांगों का समाधान हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया को पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed